Varanasi

टॉप टेन बदमाशों की सूची तैयार करने का निर्देश

बोले सीपी,कानून तोड़ने वालों की जगह जेल

वाराणसी। नवागत पुलिस कमिश्नर अशोक मुथा जैन ने कार्यभार संभालने के साथ ही स्पष्ट कर दिया कि आमजन की सुरक्षा पुलिस की जिम्मेदारी है और काननू हाथ में लेने वालों की एक ही जगह है वो जेल। सुरक्षा और काननू व्यवस्था के मुद्दे पर समझौता बर्दाश्त नहीं। शहर की मुख्य समस्या जाम इसके लिए सार्थक प्रयास किया जायेगा ताकि आमजन को निजात मिल सके। नशे के सौदागरों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जायेगा और इसे जड़ से समाप्त किया जायेगा।

गुरुवार को मीडिया से मुखातिब हुए पुलिस कमिश्नर अशोक मुथा जैन ने अपनी मंशा स्पष्ट कर दी। कानून व्यवस्था को लेकर उनका सीधा इशारा अपराधियों के ऊपर था। साइबर अपराध रोकथाम को लेकर विशेष योजना बनाई जाएगी। वहीं, महिला अपराध मामलों में भी आरोपियों के खिलाफ ठोस कार्यवाही की जाएगी।

टॉप इनामी बदमाशों की गिरफ्तारी को लेकर जल्द ही एक सूची तैयार कराई जाएगी। मादक पादार्थों की बिक्री पर नकेल कसने के लिए एनसीबी आॅफिस का भी सहयोग लिया जायेगा साथ ही उन्होंने बताया कि 1999 में जब मैं वाराणसी एसपी सिटी था  तो मादक पदार्थों की बिक्री पर प्रभारी कार्रवाई की थी और इस काम में  सिविल सोसाइटी का पूरा सहयोग मिला।

Related Articles

Back to top button