UP Live

‘जनता दर्शन’ में सीएम योगी बोले-निश्चिंत होकर ड्यूटी कीजिए,समाधान सरकार पर छोड़ दीजिए

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को लखनऊ में जनता दर्शन के दौरान प्रदेशभर से आए 50 से अधिक लोगों की समस्याएं सुनीं। सीएम योगी ने अधिकारियों को प्रत्येक शिकायत का त्वरित और न्यायोचित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बुलंदशहर के सीआरपीएफ जवान से कहा - “आप निश्चिंत होकर ड्यूटी कीजिए, समाधान सरकार पर छोड़ दीजिए।” मुख्यमंत्री ने फरियादियों के साथ आए बच्चों से स्नेहपूर्वक मुलाकात की और उन्हें चॉकलेट भेंट की। सीएम ने कहा कि जन-जन की सेवा, सुरक्षा और सम्मान ही उनकी सरकार का ध्येय है।

  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन में सुनी 50 से अधिक लोगों की समस्याएं, अफसरों को दिए त्वरित कार्रवाई और फीडबैक के निर्देश – कहा, जनसेवा ही सरकार का ध्येय

लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हर सोमवार की भांति इस बार भी ‘जनता दर्शन’ किया। प्रदेश के कई जनपदों से आये पीड़ितों की समस्या मुख्यमंत्री ने स्वयं सुनी, फिर अफसरों को निर्देश दिया कि निश्चित समयावधि में समाधान कराएं और पीड़ित से फीडबैक भी लें। मुख्यमंत्री ने कहा कि जन-जन की सेवा, सुरक्षा और सम्मान ही सरकार का ध्येय है। सरकार पहले दिन से ही निरंतर इसी धारणा के साथ कार्य कर रही है।

आप निश्चिंत होकर ड्यूटी कीजिये, समाधान सरकार पर छोड़ दीजिए

सोमवार सुबह ‘जनता दर्शन’ में प्रदेश के 50 से अधिक पीड़ित पहुंचे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सभी के पास गए, उनका प्रार्थना पत्र लिया और अफसरों को तत्काल उचित निराकरण का निर्देश दिया। ‘जनता दर्शन’ में लोग पुलिस, बिजली, आर्थिक सहायता, जमीनी विवाद आदि की समस्या को लेकर पहुंचे। वहीं बुलंदशहर निवासी सीआरपीएफ जवान जमीन विवाद से जुड़ी समस्या लेकर पहुंचे। इस पर मुख्यमंत्री ने उनसे कहा कि आप निश्चिंत होकर ड्यूटी कीजिये, समाधान सरकार पर छोड़ दीजिए। जांच कराएंगे और प्रकरण में न्यायोचित कार्रवाई भी करेंगे।

मुख्यमंत्री ने नन्हे-मुन्नों को दी चॉकलेट

मुख्यमंत्री ने ‘जनता दर्शन’ में फरियादियों के साथ आए बच्चों का हालचाल जाना। नन्हे-मुन्नों के सिर पर हाथ फेर दुलार किया और अपनत्व का अहसास कराया। सीएम योगी ने सभी बच्चों को चॉकलेट-टॉफी दी। उन्होंने बच्चों से कहा कि खूब पढ़ो-जमकर खेलो और माता-पिता का नाम रोशन करो।

इन्वेस्ट यूपी के नए ढांचे से बढ़ेगा निवेश, यूपी बनेगा देश का ‘ग्राउंड लेवल डिलीवरी मॉडल’ -सीएम

आदिकेशव मंदिर : गंगा-वरुणा संगम पर भगवान विष्णु का हरिहरात्मक तीर्थ

धनतेरस, हनुमान पूजा, नरक चतुर्दशी, दीपावली, कथा, पूजा विधि, सामग्री और शुभ मुहूर्त

Related Articles

Back to top button