UP Live

बड़ी पियरी में शातिर अपराधी किट्टू के घर पुलिस ने मुनादी कराकर कुर्की की नोटिस चस्पा कराई

वाराणसी। हत्या हत्या के प्रयास समेत विभिन्न मामलों में फरार चल रहा बड़ी पियरी चौक निवासी रोशन गुप्ता उर्फ किट्टू के घर पुलिस ने आज कुर्की की नोटिस चस्पा कराई। इसके पूर्व पुलिस ने इलाके में मुनादी कर लोगों को जानकारी दी। पुलिस कर्मियों ने बताया कि अपराधी किट्टू के खिलाफ जेतपुरा थाने में 147, 148 ,149, 302, 307, 120 बी, 216, 25 / 27 आर्म्स एक्ट समेत तमाम मामलों में मुकदमा दर्ज है। वह लंबे समय से फरार चल रहा है। पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण करने के लिए उक्त कार्रवाई की गई है। यदि किट्टू ने आत्मसमर्पण नहीं किया तो उसकी चल अचल संपत्ति ज़ब्त कर मकान को गिरा दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button