Varanasi

ज्ञानवापी-शृंगार गौरी की सुनवाई टली

वाराणसी। ज्ञानवापी-शृंगार गौरी प्रकरण में जिला जज डॉ. अजय कृष्ण विश्वेश की अदालत में सोमवार को सुनवाई टल गई।  कोर्ट ने इस मामले में अगली सुनवाई 23 जनवरी की तिथि नियत की है।  वादी अधिवक्ता हरिशंकर जैन ने हाईकोर्ट में चुनौती दी। जिसपर  हाईकोर्ट में लंबित है। इसकी वजह से अदालत ने सुनवाई टालते हुए अगली  तिथि नियत  कर दी है।

ज्ञानवापी परिसर में तहखाने को तोड़कर व मलबे को हटाकर कोर्ट कमीशन की कार्रवाई आगे बढ़ाने की मांग पर सुनवाई होनी है। जिस पर मुस्लिम पक्ष की ओर से आपत्ति दाखिल की गई है। हिन्दू पक्ष की ओर से प्रति आपत्ति दाखिल करने के लिए अदालत ने 11 नवंबर की तिथि नियत की थी। इस बीच वादी अधिवक्ता के हाईकोर्ट में जाने के बाद ऊपरी अदालत के आदेश के अनुपालन में पांच दिसम्बर की तिथि नियत हुई थी।

उधर इसी कोर्ट में ज्ञानवापी परिसर को सौंपने के केस के स्थानांतरण सबंधित अर्जी पर भी सुनवाई हुई।  चारों महिलाओं की ओर से आपत्ति पर प्रति आपत्ति दाखिल की गई। इस मामले अगली सुनवाई सात दिसंबर की तिथि नियत की है। पिछले दिनों किरण सिंह की ओर से जिला जज को अदालत में आपत्ति दाखिल की गई। इस प्रकरण में शृंगार गौरी प्रकरण की चार वादी महिलाएं लक्ष्मी देवी, सीता साहू, मंजू व्यास व रेखा पाठक की ओर से स्थानांतरण की अर्जी दी गई है।

Related Articles

Back to top button