Health

सर्वप्रथम 5 लाख स्वास्थ्य कर्मियों को लगेगा कोरोना टीका : शिवराज सिंह चौहान

कैसे पहुंचे हर एक व्यक्ति तक वैक्सीन, शिवराज सरकार ने बनाया प्लान

भोपाल : मध्यप्रदेश में कोरोना महामारी ने एक बार फिर पैर पसारना शुरु कर दिया है। इस बीच मध्यप्रदेश सरकार ने कोरोना टीकाकरण की तैयारी कर ली है। फिलहाल ये तो तय नहीं है कि कोरोना की वैक्सीन कब उपलब्ध होगी? लेकिन सरकार ने जरूर ये तैयारी कर ली है कि जब भी वैक्सीन उपलब्ध होगी तो सबसे पहले टीका किसे लगाया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक, सबसे पहले प्रदेश के सरकारी और निजी अस्पतालों के 5 लाख स्वास्थ्य कर्मियों को यह टीका लगाया जाएगा। इसके बाद राज्य के 60 साल से ज्यादा उम्र वाले लोगों को बुलाकर टीका लगाया जाएगा। इसके लिए उन्हें एसएमएस के जरिए सूचना दी जाएगी।

बता दें कि फिलहाल इस श्रेणी के 30 लाख लोग शामिल हैं। कोरोना का टीकाकरण चरणबद्ध तरीके से कैसे संभव होगा? इसकी रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग ने तैयार करके सरकार को भेज दी है। दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को सभी मुख्यमंत्रियों से कोरोना के टीकाकरण को लेकर वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बात करेंगे। सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मध्य प्रदेश में कोरोना के टीकाकरण को लेकर तैयारियों की जानकारी प्रधानमंत्री को दे सकते हैं।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button