International

अमेरिका में मारी गई भारतीय इंजीनियर के शव को स्वदेश भेजने के प्रयास जारी

न्यूयॉर्क । 6 मई को अमेरिकी राज्य टेक्सस के एक मॉल में गोलीबारी में मारी गई भारतीय इंजीनियर के शव को वापस लाने का प्रयास किया जा रहा है। हूस्टन में भारतीय वाणिज्य दूतावास ने यह जानकारी दी है। वाणिज्य दूतावास ने कहा कि डलास के पास एलन में एलन प्रीमियम आउटलेट्स मॉल में सामूहिक गोलीबारी के दौरान दो और भारतीय नागरिक घायल हो गए थे।

तेलंगाना की 27 वर्षीय इंजीनियर ऐश्वर्या थाटिकोंडा नौ मृतकों में शामिल थी। हूस्टन में भारत के महावाणिज्य दूतावास (सीजीआई) ने मंगलवार को ट्वीट किया, वाणिज्य दूतावास मृतक के शव के संबंध में आवश्यक औपचारिकताओं को पूरा करने की सुविधा प्रदान कर रहा है। इस दुखद गोलीबारी की घटना में दो अन्य भारतीय नागरिक घायल हो गए हैं।

सीजीआई ने अपने पहले के ट्वीट के अपडेट में लिखा, हम स्थानीय और अस्पताल के अधिकारियों, घायलों के रिश्तेदारों और समुदाय के लीडरों के साथ लगातार संपर्क में हैं। वाणिज्य दूतावास के अधिकारी हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए डलास में हैं। सीजीआई ने शोक व्यक्त करते हुए सोमवार को कहा था कि वह मृतक के परिवार के साथ-साथ स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में हैं और स्थिति पर करीब से नजर रखे हुए हैं।

सीजीआई ने कहा, हमारे अधिकारी हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं। हम स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रहे हैं। हैदराबाद के सरूरनगर इलाके की रहने वाली ऐश्वर्या टेक्सास में परफेक्ट जनरल कॉन्ट्रैक्टर्स एलएलसी नाम की कंपनी में प्रोजेक्ट मैनेजर के तौर पर काम कर रही थी। उसकी मौत की खबर मिलने के बाद उसका परिवार गहरे सदमे में है।(वीएनएस)

…………………………………………………………………………………………………………………………………..

पूरे मंत्रिमंडल के साथ ‘द केरल स्टोरी’ देखेंगे सीएम योगी

Related Articles

Back to top button