NationalUP Live

बाढ़ से लौवा नदी पर बना डायवर्जन पुलिया बहा, रीवां रांची हाईवे का संपर्क टूटा

दुद्धी, सोनभद्र-झारखंड व यूपी को जोड़ने वाली लाइफ लाईन एनएच 75 की रफ्तनी दुद्धी के लौवा नदी की बाढ़ में डायवर्जन मार्ग के बहने से शुक्रवार को आखिर थम ही गयी। कार्यदायी संस्था एवं एनएच से जुड़े अधिकारियों की लापरवाही के कारण हाईवे का आवागमन शुक्रवार से पूरी तरह ठप पड़ गया। जिससे झारखंड व बिहार की ओर जाने वाली वाहनों की लम्बी कतारें लग गयीं। डायवर्जन पुलिया टूटने की खबर से स्थानीय प्रशासन के हाथ पांव फूल गये। आनन फानन में हाथीनाला से मूर्धवा वाया आश्रम मोड़ से वाहनों को डाइवर्ट कर यातायात व्यवस्था बहाल रखी गई है।

एसडीएम रमेश कुमार ने मौके का जायजा लिया और संबंधितों को रुट डायवर्जन के मुताबिक वाहनों को गंतव्य के लिए रवाना करने के निर्देश दिये।उन्होंने बताया कि पहाड़ी नदी में अचानक आयी बाढ़ के कारण अस्थायी रुट बह गया। जिलाधिकारी को अवगत कराते हुए हाईवे के अधिशासी अभियंता से बात हुई है। पानी के वेग को देखते हुए बड़े आकार के पाइप (बम्बे) लगवाकर मार्ग बनवाये जायेंगे और डीएमएफ फंड से तत्काल पुलिया बनवाकर,रुट बहाल की जाएगी।

बाढ़ से लौवा नदी पर बना डायवर्जन पुलिया बहा, रीवां रांची हाईवे का संपर्क टूटा

गुरुवार को ही डायवर्जन रुट पर बाढ़ के पानी से हो रही कटान को देखते हुए राष्ट्रीय सहारा ने उसे टूटने का अंदेशा व्यक्त किया था। आखिर कर पहली ही बरसात की बाढ़ में डायवर्जन रुट बह गया और हाईवे की रफ्तनी थम गई। उधर जोरकहू में सिजिया नल के पुल का पिलर टूटने के बाद अस्थायी मार्ग पीडब्ल्यूडी ने बनवाया था,वह भी इस बारिश में बह गया।जिससे करहिया संपर्क मार्ग अवरुद्ध हो गया।

जिला पंचायत सदस्य ने की कार्यदायी संस्था पर कार्रवाई की मांग

दुद्धी- रांची हाईवे एनएच 75 पर दुद्धी के लौवा नदी की छतिग्रस्त पुलिया को बनाने में घोरअनियमिता ,लापरवाही बरती गई और समय का ख्याल नहीं रखा गया। उक्त बातें नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य जुबेर आलम ने लौवा नदी पर बनी डायवर्जन पुलिया के बहने पर कही। कहा कि बरसात के समय यह अदूरदर्शिता शासन प्रशासन की विफलता को दर्शाता है l यह मुख्य मार्ग था किंतु बार-बार शासन प्रशासन से अनुरोध के बाद भी इस पर कोई ध्यान नहीं दिया गया l यह मुख्य मार्ग जो राजधानी व पूर्वांचल से जुड़ा हुआ है व दूसरी छोर झारखण्ड, बंगाल तक जाने का मार्ग है जो अवरुद्ध हो गया है l डायवर्सन जो बहुत ही घटिया किस्म के बना था वह टूटने के लिए ही बनाया गया था l

हम लोगों ने पहले ही व्यक्त किया था किंतु शासन-प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया l आज से हाथीनाला जाने का कोई रास्ता नहीं रहा मार्ग अवरुद्ध हुआ है l इसके लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई के साथ इसे एक सप्ताह के अंदर नहीं खोला जाता है तो समाजवादी पार्टी विधानसभा क्षेत्र दुद्धी मौन धारण करके बैठी नहीं रहेगी l इसके लिए धरना, प्रदर्शन कार्यकर्ताओं को लेकर करेगी l जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी ।

बाढ़ से लौवा नदी पर बना डायवर्जन पुलिया बहा, रीवां रांची हाईवे का संपर्क टूटा

Related Articles

Back to top button