State

महाशिवरात्रि पर तोरणद्वार बनाने को लेकर दो समुदायों के बीच पत्थरबाजी, दर्जनों घायल

रांची : झारखंड के पलामू जिले के पांकी बाजार में महाशिवरात्रि पर तोरण द्वार लगाने को लेकर दो पक्षों के विवाद में जमकर पत्थरबाजी हुई जबकि इस दौरान कुछ पुलिसकर्मी जख्मी हो गए हैं।जिले के एसपी चंदन कुमार सिन्हा और उपायुक्त ए दोड्डे घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। इस दौरान तीन से चार थानों की पुलिस को मौके पर तैनात कर दी गई है। इसके साथ ही पांकी में निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है। इस दौरान धार्मिक स्‍थल से पत्थरबाजी की गई, जिसमें दर्जनाधिक लोग घायल हुए हैं। दो बाइक एवं एक घर को आग के हवाले कर दिया गया है। कुछ वाहनों में भी तोड़फोड़ की गई है। स्थिति तनावपूर्ण बनी है।

इलाके में धारा 144 लागू

डीसी, एसपी एवं स्थानीय विधायक घटना स्थल पर पहुंचकर स्थिति को संभालने की कोशिश में जुटे हुए हैं और काफी हद तक इसे नियंत्रण में कर भी लिया गया है। इलाके में 144 लागू कर दिया गया है। अधिक से अधिक पुलिस कर्मियों की तैनाती कर दी गई है। इस घटना के बाद पांकी में तनाव का माहौल है। सुरक्षा की स्थिति को ध्‍यान में रखते हुए पलामू जिला प्रशासन ने इलाके में इंटरनेट सेवा बंद कर दी है। गौरतलब है कि इसके पूर्व भी पांकी में हिंसक दंगे हो चुके हैं।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button