UP Live

बंदरगाह के लिए जरूरी 14 हेक्टेयर जमीन 10 दिन में क्रय करने का निर्देश डीएम ने ली बैठक

वाराणासी। जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा द्वारा आज कैम्प कार्यालय पर रामनगर बंदरगाह परियोजना के निर्माण कार्य किये जाने हेतु भूमि अधिग्रहण सम्बंधी बैठक की गयी।बताया गया कि परियोजना हेतु 34 हेक्टेयर भूमि की आवश्यकता है, जिसमें 20 हेक्टेयर भूमि खरीदी जा चुकी है। 14 हेक्टेयर भूमि लेना अवशेष है जिसमें ढ़ाई हेक्टेयर सरकारी भूमि है तथा शेष अन्य काश्तकारों की जमीन समझौते से क्रय की जायेगी तथा जो काश्तकार समझौते से तैयार नहीं होंगे उनकी जमीन भूमि अधिग्रहण अधिनियम के तहत अधिग्रहित की जायेगी।
उन्होंने काश्तकारों की निजी भूमि क्रय करने की कार्यवाही 10 दिनों के अन्दर पूर्ण कराने का निर्देश दिया। तहसीलदार सदर को निर्देशित किया कि जिसकी भूमि की वरासत नहीं हुई है उसे तत्काल कराने तथा भूमि की पैमाइश का कार्य भी करा कर अवगत करायें। जिसका मामला कोर्ट में लम्बित है उसमें पैरवी कर जवाब लगाने का निर्देश सम्बंधित कार्यदाई संस्था के अधिकारी को दिया। इस प्रकार सभी कार्यवाही 10 दिनो में पूरी करा कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।

Related Articles

Back to top button