Varanasi

सरदार पटेल जयंती पर ‘रन फॉर यूनिटी’ में उमड़ा जनसैलाब, भाजपा नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

वाराणसी में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर “रन फॉर यूनिटी” का आयोजन भारी बारिश के बीच जोश और राष्ट्रभक्ति के माहौल में हुआ। राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल, भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल, महापौर अशोक तिवारी समेत हजारों काशीवासियों ने इसमें भाग लेकर लौह पुरुष को सच्ची श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर “सरदार पटेल द्वार” का लोकार्पण भी किया गया।

  • बरसती बूंदों के बीच तिरंगे संग दौड़ी काशी – लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर “रन फॉर यूनिटी” में उमड़ा जनसैलाब, नेताओं और नागरिकों ने एकता का संदेश दिया।

वाराणसी : काशी की भोर में जब बूंदें बरस रहीं थीं, तब मलदहिया चौराहे पर सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा के चरणों में हजारों नागरिकों का सैलाब उमड़ पड़ा। “सरदार पटेल अमर रहें” और “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” के उद्घोष से गलियां गूंज उठीं। बरसात में भी कार्यकर्ताओं के कदम नहीं थमे – यह वही काशी की मिट्टी है जो एकता और राष्ट्रभक्ति की आत्मा को संजोए हुए है।

सरदार वल्लभभाई पटेल द्वार का लोकार्पण

भारत रत्न सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल ने नारियल फोड़कर “सरदार वल्लभभाई पटेल द्वार” का लोकार्पण किया। इसके बाद झंडी दिखाकर “रन फॉर यूनिटी” को रवाना किया गया, जो मलदहिया से शुरू होकर गुलाब बाग, आईपी सिगरा, साजन तिराहा होते हुए सम्पूर्णानंद स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स तक पहुँची।

नेताओं के वक्तव्यों में दिखा राष्ट्रीय गौरव

दिलीप पटेल (क्षेत्रीय अध्यक्ष): सरदार पटेल अखंड भारत के शिल्पी थे, जिन्होंने 563 रियासतों का भारत में विलय कर एकता की नींव रखी।
रविंद्र जायसवाल (राज्यमंत्री): सरदार पटेल का जीवन हर देशवासी के लिए प्रेरणा है।
हंसराज विश्वकर्मा (एमएलसी): युवाओं को सरदार पटेल के राष्ट्र समर्पण से अवगत कराना ही इस समारोह का उद्देश्य है।
अशोक तिवारी (महापौर): अंग्रेजों की साजिश को विफल कर अखंड भारत की आधारशिला पटेल ने रखी।
डॉ. नीलकंठ तिवारी: उत्तर से दक्षिण और पूरब से पश्चिम तक जो भारत एकजुट दिखता है, वह सरदार की देन है।
सौरभ श्रीवास्तव: प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हर वर्ष 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस इसी भावना से मनाया जाता है।
धर्मेंद्र राय: उनके आदर्शों को आचरण में उतारना ही सच्ची श्रद्धांजलि है।

एकता की मिसाल बना काशी का उत्साह

बरसात के बावजूद भाजपा कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, छात्रों, खिलाड़ियों, व्यापारियों, महिलाओं और युवाओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर राष्ट्रभक्ति और एकता की मिसाल पेश की।

उपस्थित रहे प्रमुख जनप्रतिनिधि और नागरिक

भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल, राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल, महापौर अशोक तिवारी, महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी, सौरभ श्रीवास्तव, डॉ. अवधेश सिंह, टी. राम, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, प्रदेश कोषाध्यक्ष मनीष कपूर, रामगोपाल मोहले, कौशलेंद्र सिंह पटेल, डॉ. वीणा पांडेय, नवरतन राठी, विद्यासागर राय, संतोष सोलापुरकर, जगदीश त्रिपाठी, गौरव राठी, राहुल सिंह, मधुकर चित्रांश, चंद्रशेखर उपाध्याय, रचना अग्रवाल सहित सभी मंडल अध्यक्ष, पार्षद एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

“रन फॉर यूनिटी में गूंजी अखंड भारत की पुकार – योगी बोले, जाति-धर्म से ऊपर उठें”

आदिकेशव मंदिर : गंगा-वरुणा संगम पर भगवान विष्णु का हरिहरात्मक तीर्थ

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button