Health

चीन में कोरोना का कोहरामः अचानक डिज्नीलैंड बंद किये जाने से कैद हुए हजारों लोग

शंघाई । चीन में कोरोना का कोहराम सिर चढ़कर बोलने लगा है। सरकार ने कई शहरों में लॉकडाउन लागू कर दिया है। शंघाई स्थित थीम पार्क डिज्नीलैंड अचानक बंद कर दिया गया। डिज्नीलैंड के भीतर मौजूद हजारों लोग कैद हो गए और उन्हें कोरोना जांच के बाद ही बाहर निकलने दिया।

चीन में कोरोना वायरस का प्रकोप दोबारा तेज होते ही सरकार सक्रिय हो गयी है। देश के कई शहरों में लॉकडाउन लागू कर दिया गया है। चीन के प्रमुख शहर शंघाई में प्रसिद्ध डिज्नीलैंड थीम पार्क को अचानक बंद कर दिया गया। उस समय डिज्नीलैंड के भीतर हजारों लोग मौजूद थे। अचानक कैद हुए इन हजारों लोगों से साफ कहा गया कि कोरोना जांच के बिना उन्हें बाहर नहीं जाने दिया जाएगा। तमाम लोगों को दीवार फांदकर बाहर निकलते देखा गया। बाद में डिज्नीलैंड प्रबंधन की ओर से सोशल मीडिया पर संदेश जारी करके थीम पार्क व उसके आसपास की सुविधाएं अगले आदेश तक बंद करने का ऐलान किया गया।

जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विशेषज्ञों ने बताया कि सिर्फ शंघाई में ही पिछले 28 दिनों में कोरोना वायरस की चपेट में आकर 595 लोगों की मौत हुई है। यहां कुल 64,282 मामले दर्ज किए गए हैं। चीन में पिछले एक महीने में 1,78,178 मामले दर्ज किये गए हैं। पिछले महीने देश की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी और उसके नेता शी जिनपिंग ने संकेत दिया था कि जीरो-कोविड नीति में कोई ढील नहीं दी जाएगी। चीन में इस समय बड़े शहरों में 200 से ज्यादा जगहों पर लॉकडाउन लागू हैं।(हि.स.)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button