Health

देश में कोरोना वायरस के मामले पौने 44 लाख के करीब, 24 घंटे में 89,706 नए केस

नई दिल्ली : भारत में कोरोना वायरस की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। सितंबर माह की शुरुआत में कोरोना वायरस और भी कहर मचा रहा है। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के रिकॉर्ड 88 हजार से अधिक केस सामने आए, जिससे कोरोना वायरस के मामलों का कुल आंकड़ा पौने 44 लाख के करीब पहुंच गया है। इसके अलावा, कोरोना से मौतों की संख्या भी 73,890 पहुंच चुकी है।
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 89,706 नए पॉजिटिव केस दर्ज किए गए हैं, वहीं  1,115 मरीजों की मौत हो गई है। फिलहाल, देश में कोरोना वायरस के कुल मामले 43,70,129 हैं, जिनमें से 8,97,394 एक्टिव केस हैं और 33,98,845 रिकवर होने वालों की संख्या है।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button