Health

कोरोना अपडेट : 24 घंटे में सामने आए 36,594 नए मामले, 540 मौत

नई दिल्ली : देश में कोरोना की स्थिति में लगातार सुधार हो रहा है। भारत में कोरोना वायरस से अब तक 94 फीसद से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं। इसके साथ ही कोरोना के सक्रिय मामलों में भी कमी दर्ज की गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना वायरस का कुल आंकड़ा 95 लाख के पार चला गया है। देश में कोरोना वायरस के अब तक 95 लाख से भी ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। इसके साथ देश में कोरोना से अब तक 94 फीसद से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं। भारत में कोरोना से सक्रिय मामलों में कमी आई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस के 36,594 मामले सामने आए हैं। इस दौरान देश में 540 लोगों की कोरोना से मौत हो गई है। देश में कोरोना के अब तक 95 लाख 71 हजार 559 मामले सामने आ चुके हैं। देश में कोरोना के फिलहाल 4 लाख 16 हजार 82 सक्रिय मामले बचे हैं। देश में कोरोना से अब तक 90 लाख 16 हजार 289 लोग ठीक हो चुके हैं। भारत में कोरोना से होने वाली मौतों की संख्या 42,916 हो गई है।

कोरोना की रिकवरी दर बढ़ी
देश में कोरोना की रिकवरी दर में लगातार वृद्धि हो रही है। देश में बीते 24 घंटों में कोरोना से 42,916 लोग ठीक हुए हैं। इससे कोरोना की रिकवरी दर 94.20% हो गई है। भारत में कोरोना के एक्टिव केस भी कम हो रहा है। बीते 24 घंटों में कोरोना के 6,861 सक्रिय मामले कम हुए हैं। भारत में कोरोना की मृत्यु दर 1.45% है।

देश में कोरोना की जांच का आंकड़ा भी बढ़ रहा है। देश में अब तक 14 करोड़ से ज्यादा सैंपलों की कोरोना जांच की जा चुकी है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (Indian Council of Medical Research, ICMR) की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में गुरुवार(3 दिसंबर) तक 14,47,27,749 सैंपलों की जांच हो चुकी है, जिनमें से 11,70,102 टेस्ट कल किए गए हैं।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button