Health

कोरोना अपडेट : 24 घंटे में कोरोना के मिले 24,337 नए मरीज

टेस्टिंग के मामले में भारत दूसरे नंबर पर

नई दिल्ली : भारत में कोरोना संक्रमण के मामलों में पहले से गिरावट दर्ज की जा रही है। अब ब्राजील, रूस, ब्रिटेन जैसे देशों में भारत से ज्यादा मामले आ रहे हैं। देश में लगातार 8वें दिन 30 हजार से कम कोरोना केस दर्ज किए गए। पिछले 24 घंटे में 24,337 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। रविवार को 333 लोग कोरोना से जिंदगी की जंग हार गए। वहीं, 25,709 लोग रिकवर हुए। भारत में कोरोना के कुल मामले बढ़कर 1 करोड़ 55 हजार हो गए हैं। इनमें से अब तक 1,45,810 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। कुल एक्टिव केस घटकर तीन लाख 3 हजार हो गए। अब तक कुल 96 लाख 6 हजार लोग कोरोना को मात देकर ठीक हो चुके हैं।

एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का नौवां स्थान है। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं। कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का दूसरा सबसे प्रभावित देश है। रिकवरी दुनिया में अमेरिका के बाद सबसे ज्यादा भारत में हुई है। मौत के मामले में अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत का नंबर है।

टेस्टिंग के मामले में भारत दूसरे नंबर पर पहुंचा
कोरोना टेस्टिंग के मामले में भारत अब दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा देश हो गया है। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) के मुताबिक, देश में अब तक 16 करोड़ 20 लाख 98 हजार 329 लोगों की कोरोना टेस्टिंग हो चुकी है। इनमें से 9 लाख 134 लोगों की टेस्टिंग रविवार को हुई। इस मामले में अब तक चीन दूसरे नंबर पर था। यहां 16 करोड़ लोगों की जांच हुई है। अमेरिका में सबसे ज्यादा 23 करोड़ लोगों की जांच हो चुकी है।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button