Health

कोरोना अपडेट : संक्रमितों का आंकड़ा पहुंचा 93 लाख पार

मृतकों की संख्या भी 1 लाख 35 हजार से अधिक

नई दिल्ली : देश में काेरोना वायरस के मामले शुक्रवार को 93.09 लाख पार हो गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, भारत में कोविड-19 मामलों में एक दिन में 43,082 नए केस जुड़ने से संक्रमितों की संख्या 93,09,787 पहुंच गई है। हालांकि इसमें करीब 87,18,517 लोग अब तक इस संक्रमण से उबर चुके हैं। वर्तमान में देश में रिकवरी रेट काफी अच्छा है। नेश्नल रिकवरी रेट 93.64 प्रतिशत तक हो गया है।

भारत में डेथ रेट घटकर 1.45 प्रतिशत हो गया

वहीं बीते 24 घंटे के दौरान 492 लोगों की जान इस वायरस की वजह से गई है। इस तरह से कोविड-19 मृतकों का आकंड़ा 1,35,715 हो गया है। भारत में डेथ रेट घटकर 1.45 प्रतिशत हो गया है। वर्तमान में देश में कोरोनो वायरस संक्रमण के 4,55,555 सक्रिय मामले हैं। ICMR के अनुसार, 13,70,62,749 नमूनों का संचयी कुल परीक्षण 26 नवंबर तक किया गया है। इसमें अकेले गुरुवार को 11,31,204 नमूनों का परीक्षण किया गया है।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button