HealthNational

कोरोना अपडेट : 24 घंटे में 1 लाख 52 हजार से ज्यादा नए केस, 839 की मौत

नई दिल्ली। देश में कोरोना बेकाबू हो गया है। भारत में कोरोना ने एक बार फिर पुराने सभी रिकॉर्ड को तोड़ दिया। स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से रविवार सुबह जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटों में देश में 1,52,879 नए मामले दर्ज किये गए और इस दौरान 839 की मौत हो गई। देश में अब कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा तेजी के साथ बढ़कर 1,33,58,805 पहुंच गया है और अब तक 1,69,275 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में फिलहाल 11,08,087 एक्टिव मामले हैं और 1,20,81,443 लोग इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं। बीते 24 घंटे में भी कुल 90,584 मरीज इलाज के बाद ठीक हुए हैं। आईसीएमआर की तरफ से बताया गया कि देश में एक दिन पहले 14,12,047 सैंपल की जांच की गई। इसके साथ ही अब तक 25,66,26,850 सैंपल की जांच हो चुकी है।

Related Articles

Back to top button