Health

रायबरेली में 2 तबलीगी जमातियों की कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव

स्वास्थ्य महकमे में मचा हड़कंप

रायबरेली ।यूपी में रायबरेली जिले के फिरोज गांधी पॉलिटेक्निक में शुक्रवार को क्वारंटीन किए गए 48 लोगों में से 2 जमातियों की रिपोर्ट में कोरोना वायरस की पुष्टि होने पर स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया।

शनिवार की देर रात लखनऊ मेडिकल कॉलेज से जांच रिपोर्ट आने के बाद दोनों मरीजों को शहर से 40 किलोमीटर दूर बनाए गए क्वारंटीन सेंटर ले जाने की तैयारी चल रही है।

बीते शुक्रवार को रतापुर स्थित फिरोज गांधी पॉलिटेक्निक क्वारंटीन किए गए 48 लोगों की ब्लड सैंपल लेकर स्वास्थ विभाग ने जांच के लिए लखनऊ मेडिकल कॉलेज को भेजा था। शनिवार की देर रात मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में एक 65 वर्षीय बुजुर्ग और एक 70 वर्षीय वृद्ध में कोरोनावायरस की पुष्टि हुई तो स्वास्थ विभाग के साथ प्रशासन में हड़कंप मच गया। स्वास्थ विभाग इन बुजुर्गों की जांच पड़ताल में जुट गया। कोरोनावायरस की पुष्टि होने वाले बुजुर्ग तबलीगी जमात में शामिल होने गए थे।
तबलीगी जमात में शामिल हुए लोगों की जांच में कोरोना वायरस की पुष्टि होने के बाद प्रशासन हरकत में आया। खोजबीन की तो पता चला कि जिले से भी 49 लोग इन कार्यक्रमों में शामिल होने गए थे। प्रशासन ने आनन-फानन सभी को फिरोज गांधी पॉलिटेक्निक में क्वारंटीन कराया और ब्लड सैंपल लेकर जांच के लिए लखनऊ भेज दिया। शनिवार देर रात रिपोर्ट आने के बाद दो लोगों में कोरोनावायरस की पुष्टि हुई।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button