
जिनेवा : विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के महानिदेशक टेड्रोस अदनोम घेब्रेयसस ने उम्मीद जताई है कि कोविड-19 महामारी 2023 में समाप्त हो जाएगी।श्री टेड्रोस ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, “कोविड-19 निस्संदेह अभी भी चर्चा का एक प्रमुख विषय है, लेकिन मुझे विश्वास है और उम्मीद है कि सही प्रयासों से इस साल यह सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल आधिकारिक रूप से समाप्त हो जाएगा।”उन्होंने कहा कि नैदानिक देखभाल, टीकों और उपचारों में सुधार के कारण दुनिया अब कुछ साल पहले की तुलना में “काफी बेहतर स्थित ” में है।
चीन मुफ्त में कोविड वैक्सीन देने के अपने प्रस्ताव पर कायम है अमेरिकाः पियरे
वाशिंगटन : अमेरिका चीन को कोविड-19 के टीके मुफ्त में भेजने के अपने प्रस्ताव पर कायम है, लेकिन इस प्रस्ताव को स्वीकार करना चीन पर निर्भर है।व्हाइट हाउस की प्रवक्ता काराइन जीन-पियरे ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, “हमने चीन को टीके और कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में अन्य सहायता की पेशकश की है।चीन ने सार्वजनिक रूप से संकेत दिया है कि वे प्रस्ताव की सराहना करते हैं और उन्हें समर्थन की आवश्यकता नहीं है।
देश में कोरोना को मात देने वालों की संख्या 4.41 करोड़ से अधिक
नयी दिल्ली : देश में पिछले 24 घंटों के दाैरान 201 मरीजों ने कोरोना को मात देने के साथ ही इस महामारी से निजात पाने वालों की कुल संख्या बढ़कर 4,41,46,055 हो गयी है और स्वस्थ होने की दर 98.80 प्रतिशत हो गयी है।केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने गुरुवार को बताया कि सुबह सात बजे तक 220.12 करोड़ से अधिक टीके दिये जा चुके हैं।देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 16 सक्रिय मामलों में वृद्धि होने से कुल संख्या बढ़कर 2,554 हो गयी है और सक्रिय मामलों की दर 0.1 प्रतिशत है।(वार्ता)



