HealthNational

कोर्बेवेक्स कोविड टीके को 12 से 18 वर्ष के आयु में मिली मंजूरी,मांडविया ने जताई खुशी

भारतीय औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) ने स्वदेशी तकनीक से निर्मित काेविड टीके कोर्बेवेक्स को 12 से 18 वर्ष के आयु वर्ग के बच्चों को आपात स्थिति में प्रयोग करने की अनुमति प्रदान कर दी है।कोर्बेवेक्स का निर्माण करने वाली भारतीय कंपनी बायोलोजिकल ई. लिमिटेड ने सोमवार को बताया कि डीसीजीआई ने उसके प्रोटीन आधारित कोविड टीके काेर्बेवैक्स को कोरोना महामारी से बचाव के लिए आपात प्रयोग की मंजूरी प्रदान कर दी है। कोर्बेवेक्स टीके को 18 वर्ष से अधिक आयु वाले लोगों काे देने के लिए डीसीजीआई की अनुमति पहले ही मिली चुकी है।

कंपनी की प्रबंध निदेशक महिमा डाटला ने हैदराबाद में कहा कि यह एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम है और इससे दुनिया को कोरोना महामारी के विरुद्ध लड़ाई में मदद मिलेगी। इससे बच्चों को शैक्षिक गतिविधियों में भाग लेने में मदद मिलेगी।पिछले वर्ष सितंबर में कंपनी को कोर्बेवेक्स को पांच से 18 वर्ष आयु वर्ग की आबादी पर द्वितीय और तृतीय चरण का परीक्षण करने की अनुमति दी गयी थी। अक्टूबर 2021 में इसका क्लीनिकल ट्रायल शुरू किया गया। कोर्बेवेक्स टीके की दो खुराक 28 दिन के अंतराल पर दी जाएंगी।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मांडविया ने कोविड टीके कोर्बेवेक्स के आपात प्रयोग की मंजूरी मिलने पर खुशी जतायी है और कहा है कि इससे कोरोना महामारी के विरुद्ध संघर्ष में मज़बूती मिलेगी।श्री मांडविया ने सोमवार को एक ट्वीट में कहा कि सीडीएससीओ ने कोविड टीके कोर्बेवेक्स को 12 से 18 वर्ष के बच्चों को आपात स्थिति में देने की अनुमति प्रदान कर दी है। यह पहला टीका है जो कोविड के विरूद्ध स्वदेश में निर्मित प्रोटीन आधारित है।उन्होंने कहा कि इससे कोरोना महामारी के विरूद्ध संघर्ष को मजबूती मिलेगी। न्यूज़ सोर्स वार्ता

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button