Health

सीएम योगी विधानसभा में करेंगे तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ

शिविर में 6 डॉक्टर्स की टीम करेगी विधायकों और एमएलसी की जांच, शिविर में होंगे कई तरह के टेस्ट, सुबह नौ से शाम पांच बजे तक चलेगा शिविर

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मानसून सत्र के पहले दिन विधानसभा में सोमवार को सुबह 10:30 बजे तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ करेंगे। शिविर सुबह नौ से शाम पांच बजे तक संचालित होगा। छह डॉक्टर्स की टीम विधायकों और एमएलसी की जांच करेगी।

विधानसभा के कक्ष संख्या 48 में शिविर लगाया जाएगा। महिला विधायकों और एमएलसी की जांच सचिवालय डिस्पेंसरी में होगी। तीन दिवसीय शिविर दो सत्रों में लगेगा, जिसमें पहले दिन का पहला सत्र एमएलसी के लिए आरक्षित रहेगा। स्वास्थ्य शिविर में 6 डॉक्टर्स की टीम में फिजीशियन, सर्जन, नेत्र रोग विशेषज्ञ, स्त्री रोग विशेषज्ञ, रेडियोलॉजिस्ट, हड्डी रोग विशेषज्ञ, नाक-कान और गला विशेषज्ञ शामिल होंगे। वह ईसीजी, एक्स रे, नेत्र परीक्षण, कोविड के लिए रैपिड टेस्ट, मलेरिया, आरबीएस, बीपी की जांच करेंगे। इसके बाद विशेषज्ञ विधायक और एमएलसी को परामर्श के बाद दवा देंगे।

Related Articles

Back to top button