HealthUP Live

13 नये मेडिकल कॉलेजों में पढ़ाई शुरू कराने को एनएमसी में की गई अपील

एनएमसी एक्ट 19 की धारा 28 (5) के तहत की गई अपील, सितंबर 2023 में एनएमसी में एलओपी के लिए किया गया था आवेदन

  • एनएमसी ने वर्ष 2023 में निर्धारित नये मानकों के आधार पर शैक्षणिक सत्र शुरू करने के दिये थे निर्देश
  • एनएमसी के नये मानकों के अचानक बदलाव से पाठ्यक्रम शुरू करने में उत्पन्न हो रहा अवरोध

लखनऊ : प्रदेश के 13 नये मेडिकल कॉलेज में शैक्षणिक सत्र 2024-25 में एमबीबीएस की पढ़ाई शुरू करने के लिए नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) में अपील कर दी गई है। यह अपील एनएमसी एक्ट-19 की धारा 28 (5) के तहत की है।

एलओपी के लिए सितंबर में किया गया था आवेदन

बता दें कि सितंबर 2023 में प्रदेश के 13 जिलों क्रमश: बुलंदशहर, औरैया, सोनभद्र, ललितपुर, चंदौली, सुल्तानपुर, गोंडा, लखीमपुर खीरी, कुशीनगर, कानपुर देहात, कौशांबी, बिजनौर एवं पीलीभीत के नये मेडिकल कॉलेज में शैक्षणिक सत्र 2024-25 में 100 एमबीबीएस छात्रों के प्रवेश के लिए एनएमसी में एलओपी के लिए आवेदन किया था। ऐसे में एनएमसी द्वारा सभी नये मेडिकल कॉलेज में एलओपी के लिए निरीक्षण शुरू किया गया, जिसे 24 जून को समाप्त किया गया था।

इसके बाद एनएमसी ने 4 जुलाई को उक्त कॉलेजों में 100 एमबीबीएस प्रवेश क्षमता के लिए अनुमति प्रदान न करते हुए लेटर ऑफ डिसअप्रूवल कर जारी किया था। इसी क्रम में मेडिकल कॉलेज द्वारा शैक्षणिक सत्र शुरू करने के लिए एनएमसी के समक्ष अपील की गई है ।

औद्योगिक क्षेत्र के तौर पर विकसित होगा हाथरस का सलेमपुर, ईपीसी मोड पर होगा निर्माण

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button