NationalUP LiveVaranasi

योजना बनाने के साथ ही उसका जमीनी क्रियान्वयन भी सुनिश्चित कराती है हमारी सरकारः सीएम

सीएम ने जनप्रतिनिधियों से उनके निर्वाचन क्षेत्रों की परिस्थितियों, जन अपेक्षाओं और विकासात्मक प्राथमिकताओं के विषय में व्यक्तिगत रूप से किया संवाद .बोले- बैठक का उद्देश्य मात्र योजनाओं की समीक्षा ही नहीं, बल्कि जनोपयोगी, दूरवर्ती क्षेत्र का प्राथमिकता के आधार पर विकास भी सुनिश्चित करना है.

  • मुख्यमंत्री ने वाराणसी व आजमगढ़ मंडल के जनप्रतिनिधियों के साथ की विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा

वाराणसी : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर सोमवार को वाराणसी पहुंचे। उन्होंने यहां सर्किट हाउस सभागार में वाराणसी व आजमगढ़ मंडल के जनप्रतिनिधियों के साथ विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। सीएम योगी ने जनप्रतिनिधियों से उनके विधानसभा क्षेत्र की परिस्थितियों, जन अपेक्षाओं एवं विकासपरक कार्यों की प्राथमिकताओं के विषय में एक-एक कर व्यक्तिगत रूप से चर्चा की। बैठक का उद्देश्य मात्र योजनाओं की समीक्षा ही नहीं, बल्कि जनोपयोगी, दूरवर्ती क्षेत्र का प्राथमिकता के आधार पर विकास सुनिश्चित करना था।

लोक निर्माण, नगर विकास व पर्यटन से संबंधित प्रस्तावित कार्यों की विधानसभावार की चर्चा

मुख्यमंत्री ने दोनों मंडलों की समीक्षा के दौरान लोक निर्माण विभाग, नगर विकास एवं पर्यटन से संबंधित जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रस्तावित कार्यों की विधानसभावार चर्चा की। मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव को निर्देश दिया कि जनप्रतिनिधियों द्वारा उनके निर्वाचन क्षेत्रों में जनोपयोगी एवं विकासपरक कार्यों के प्राप्त प्रस्तावों की प्राथमिकता तय करते हुए उनका अविलंब एस्टिमेट तैयार कर अन्य औपचारिकतायें पूर्ण कराते हुए तत्काल कार्य शुरू किया जाए। जिन सड़कों, सेतु, लघु सेतुओं की सर्वाधिक आवश्यकता हो, उन्हें प्राथमिकता दी जाए। औद्योगिक क्षेत्रों, ब्लॉक मुख्यालयों, धार्मिक पर्यटन स्थलों को जोड़ने वाली सड़कों को प्राथमिकता पर लिया जाए। इसके बाद चरणवार अन्य कार्यों को भी कराया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने नगर विकास विभाग के कार्यों में भी जनप्रतिनिधियों के प्रस्तावों को शामिल करने हेतु निर्देशित किया। बैठक में दोनों मंडलों में पर्यटन विकास से जुड़े प्रस्तावों पर भी चर्चा करते हुए प्राथमिकता के आधार पर कार्य कराने के निर्देश दिए गए। प्रस्तावित कार्यों में ब्लॉक मुख्यालयों तक संपर्क मार्ग, इंटर कनेक्टिविटी की सड़कें, धार्मिक स्थलों तक पहुंच मार्ग, आरओबी बाईपास, फ्लाईओवर, सेतु, लघु सेतु, ओडीआर/एमडीआर की सड़कें, ब्लैक स्पॉटों के सुधार एवं पांटून पुल आदि जनोपयोगी कार्यों के साथ ही यह स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी गति देने में सहायक होंगे।

समयसीमा में गुणवत्तापरक ढंग से पूर्ण कराए जाएं कार्य

मुख्यमंत्री ने कहा कि शासन की मंशा हर जनोपयोगी एवं विकासपरक योजनाओं को मूर्त रूप देना है। इसके लिए संबंधित की जवाबदेही तय की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित कार्यों को समयसीमा के अंतर्गत गुणवत्तापरक ढंग से पूर्ण कराया जाएगा। बैठक में योगी सरकार के मंत्री अनिल राजभर, ओमप्रकाश राजभर, दारा सिंह चौहान, दयाशंकर सिंह, रविंद्र जायसवाल, डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’, गिरीश चंद्र यादव, दानिश आजाद अंसारी सहित वाराणसी एवं आजमगढ़ मंडल के विधान परिषद सदस्य एवं विधायक आदि उपस्थित रहे।

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा की हो चाक चौबंद व्यवस्थाः सीएम योगी

Related Articles

Back to top button