Health

देश में 5 साल से 12 साल के बच्चों को लगाई जाएगी कोरोना रोधी वैक्सीन

दवा नियामक ने दी दो वैक्सीन को मंजूरी

नई दिल्ली । देश में अब 5 से 12 साल आयु वर्ग के बच्चों को भी कोरोना की वैक्सीन लगाई जा सकेगी। केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) ने स्वदेशी दवा निर्माता कंपनी भारत बायोटेक की कोवैक्सीन और बायोलॉजिकल ई की कोर्बेवैक्स के आपात इस्तेमाल को मंजूरी प्रदान कर दे दी है। इसके साथ सीडीएससीओ ने 12 साल से ऊपर के बच्चों के लिए जायकोव डी की दो डोज को मंजूरी दी है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने ट्वीट करके कहा कि भारत की कोरोना से लड़ाई को अब और अधिक मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि मंगलवार को सीडीएससीओ ने 6 से 12 साल के उम्र के बच्चों के लिए कोवैक्सीन, 5 से 12 साल के उम्र के बच्चों के लिए कोर्बेवैक्स और 12 साल से ऊपर के बच्चों के लिए दो डोज वाली जायकोव डी को आपात इस्तेमाल करने के लिए मंजूरी दे दी है।

Related Articles

Back to top button