Varanasi

एडीजी सुरक्षा यूपी विनोद सिंह ने काशी विश्वनाथ धाम में सुरक्षा व्यवस्था को परखा

वाराणसी । प्रदेश के एडीजी सुरक्षा विनोद सिंह और पुलिस आयुक्त मुथा अशोक जैन ने शुक्रवार को काशी विश्वनाथ धाम में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने धाम में अफसरों से सुरक्षा व्यवस्था के एक—एक बिंदुओं की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने अफसरों को आश्वयक दिशा निर्देश भी दिया। इसके पहले उन्होंने बाबा विश्वनाथ का दर्शन पूजन किया।

इस दौरान वाराणसी परिक्षेत्र के कमिश्नर कौशलराज शर्मा, जिलाधिकारी एस राजलिंगम भी मौजूद रहे। धाम की सुरक्षा पर आयुक्त सभागार में एडीजी सुरक्षा बैठक भी करेंगे। बैठक में सीआईएसएफ की ओर से धाम की फुलप्रूफ सुरक्षा के लिए तैयार हो रही कार्ययोजना का प्रजेंटेशन दिया जाएगा। जिसमें अधिकारियों से सुझाव लिये जाएंगे। तत्पश्चात वह शासन में भेजा जाएगा। बैठक के बाद वह लखनऊ लौट जाएंगे। इसके पहले गुरूवार की शाम एडीजी सुरक्षा वाराणसी पहुंचे। छावनी क्षेत्र स्थित पीएसी के गेस्ट हाउस में उनकी अगवानी डीसीपी सुरक्षा सूर्यकांत त्रिपाठी ने की।(हि.स.)

Related Articles

Back to top button