Breaking News

बांदा चित्रकूट-प्रयागराज से अयोध्या के लिए एसी जनरथ बस सेवा शुरू – दयाशंकर सिंह

लखनऊ । परिवहन राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार दयाशंकर सिंह ने शनिवार को यह बताया कि बुंदेलखंड वासियों की मांग पर उत्तर प्रदेश परिवहन निगम चित्रकूट धाम क्षेत्र बांदा चित्रकूट-प्रयागराज अयोध्या मार्ग पर एसी जनरथ सेवा का आज सुबह से शुभारंभ किया गया। यह बस सेवा बांदा से प्रातः 8:30 बजे चलेगी और शाम 7:30 बजे अयोध्या पहुंचेगी। वही अयोध्या से प्रातः 8:30 बजे चलकर प्रयागराज चित्रकूट धाम होते हुए बांदा सायं 7:30 बजे पहुंचेगी।

दयाशंकर सिंह ने बताया कि इस क्षेत्र के लोगों को अयोध्या और प्रयागराज जाने के लिए बस सेवा उपलब्ध नहीं थी, जिससे कि यहां के श्रद्धालुओं को यात्रा करने में असुविधा होती थी। बांदा, चित्रकूट, प्रयागराज, अयोध्या मार्ग पर बस सेवा उपलब्ध ना होने के कारण यहां के श्रद्धालुओं को असुविधा होती थी।

उन्होंने बताया कि बहुत से श्रद्धालु अयोध्या से चित्रकूट अथवा चित्रकूट से अयोध्या दर्शन के लिए आते हैं। इस बस सेवा से उन्हें पर्याप्त सुगमता होगी। प्रदेश सरकार की मंशा सभी धर्मस्थलों को बस सेवा से जोड़ने एवं उत्तर प्रदेश के लोगों को एक सुविधाजनक आरामदायक बस सेवा उपलब्ध कराने की है, जिसके लिए परिवहन निगम कृत संकल्पित है।(हि.स.)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button