Health

मोदी के जन्मदिन पर रक्तदान का बना विश्व रिकॉर्ड

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर शनिवार को देश विदेश में 87 हजार से अधिक लोगों ने रक्तदान कर एक नया इतिहास रच दिया।केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मांडविया ने शनिवार देर शाम एक ट्वीट में यह जानकारी देते हुए कहा,“नया विश्व कीर्तिमान! आज मुझे बताते हुए हर्ष है की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन पर रक्तदान अमृत महोत्सव के तहत 87 हज़ार से अधिक लोगो ने अब तक स्वेच्छा से रक्तदान किया है, जो कि एक नया विश्व कीर्तिमान है। अपने प्रिय प्रधानसेवक को देश की तरफ से यह एक अमूल्य भेंट है।”

श्री मोदी के जन्मदिन पर देश विदेश में रक्तदान अमृत महोत्सव का आयोजन किया गया है। शाम 7:00 बजे तक इसके लिए कुल 6146 रक्तदान शिविर लगाने के प्रस्तावों का अनुमोदन किया गया है। इन शिविरों में रक्तदान करने के लिए एक लाख 95 हजार लोगों ने पंजीकरण कराया है। शाम सात बजे तक इन पर 87000 से अधिक रक्तदान कर चुके हैं।केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मांडविया ने सुबह दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रक्तदान किया।इस अवसर पर उन्होंने लोगों से रक्तदान करने की अपील करते हुए कहा कि इससे अमूल्य जीवन बचाया जा सकता है।उन्होंने कहा,“रक्तदान-महादान।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के जन्मदिवस पर आज से शुरू हुए रक्तदान अमृत महोत्सव के अंतर्गत रक्तदान किया। मानवता के इस कार्य में जुड़कर मन प्रफुल्लित है। आप भी इस महान कार्य का हिस्सा बनें।”श्री मोदी के जन्मदिन पर देशभर में रक्तदान अमृत महोत्सव के अंतर्गत जगह-जगह रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। विदेशों में भी रक्तदान शिविर लगाए गये हैं। (वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button