Health

बिना फायर ‘एनओसी’ के भर्ती नहीं होंगे नये मरीज: एडीएम सिटी

आईएमए में नर्सिंगहोम संचालकों के साथ जिला प्रशासन की बैठक

वाराणसी । जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा की पहल पर शनिवार को जिला प्रशासन के अफसरों के साथ निजी नर्सिग होम संचालकों की बैठक हुई। लहुराबीर स्थित आईएमए परिसर में बैठक के दौरान फायर एनओसी को लेकर नर्सिंग होम संचालकों को दिशा निर्देश दिया गया।एडीएम सिटी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, मुख्य अग्निशमन अधिकारी के साथ ही नोडल अधिकारी पंजीयन डाॅ पीयूष राय ने स्पष्ट किया कि अस्पतालों के लिए फायर एनओसी अनिवार्य है। बिना फायर एनओसी के नये मरीज भर्ती नहीं किये जा सकेगे।

अफसरों ने कहा कि फायर एनओसी बनवाने में यदि कोई अड़चन आ रही है तो उसका समाधान किया जायेगा। अग्निशमन एनओसी में आ रही दिक्कतों के संबंध में भी विस्तार से चर्चा हुई। मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने आवश्यक मानक व्यवस्था की एक सूची भी सभी को उपलब्ध कराया। साथ ही पीपीटी के माध्यम से अग्निशमन सुरक्षा उपकरणों एवं आग लगने के समय बचाव के उपायों पर भी चर्चा की गई। मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने चिकित्सकों को आ रही दिक्कतों के संबंध में उनसे वार्ता के लिए समय व स्थल भी निर्धारित किया। बैठक में एडीएम सिटी ने जिलाधिकारी द्वारा चिकित्सालयों के अग्नि सुरक्षा व्यवस्था एवं चिकित्सा व्यवस्था के संबंध में दिये गये निर्देशों की जानकारी दी।

बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सभी को हमेशा सहयोग देने एवं जिलाधिकारी द्वारा दिए गए निर्देशों के बारे में अवगत कराया। उन्होंने पंजीयन प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी और चिकित्सकों द्वारा पूछे गए सवालों का विस्तार से जवाब दिया। बैठक में जिला क्षय रोग अधिकारी डाॅ पीयूष राय ने सभी चिकित्सकों को निक्षय पोर्टल से जुड़ने एवं सभी टी बी के मरीजों का नोटिफिकेशन अनिवार्य रूप से किए जाने को कहा। बैठक में धन्यवाद ज्ञापन आईएमए अध्यक्ष ने किया।(हि.स.)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button