Health

भारत में लिवर रोगों से सबसे अधिक मौतें : डॉ पुनीत

प्रयागराज में मिलेगा लिवर ट्रांसप्लांट ओपीडी सेवाएं.डब्ल्यूएचओ के अनुसार लिवर रोग मृत्यु का दसवां सबसे बड़ा कारण.

प्रयागराज । हर साल भारत में लाखों लोग लीवर रोगों का शिकार होते हैं और विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक यह मृत्यु का दसवां सबसे बड़ा कारण है। भारत में लिवर रोगों का बोझ बहुत अधिक है। 2015 में दुनिया भर में लिवर रोगों के कारण हुई दो मिलियन मौतों में से 18.3 फीसदी मौतें भारत में हुईं।

यह बातें डॉ पुनीत सिंगला, एडीशनल स्पेशलटी लिवर ट्रांसप्लान्ट डायरेक्टर, जेपी हॉस्पिटल नोएडा ने शनिवार को सिविलि लाइंस स्थित एक होटल में पत्रकारों से कही। उन्होंने कहा कि एल्कोहल लिवर की कोशिकाओं के लिए ज़हर की तरह काम करती है और लीवर में सूजन एवं लीवर हेपेटाइटिस का कारण बन सकती है। लोगों को सर्वश्रेष्ठ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए जेपी हॉस्पिटल नोएडा ने प्रयागराज में लिवर रोगों के लिए व्यापक ओपीडी सेवाओं की शुरूआत की है।उन्होंने कहा कि प्रयागराज में अब सभी को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए जेपी हॉस्पिटल के मिशन के तहत ओपीडी सेवाएं शुरू की गई हैं। जेपी हॉस्पिटल के विशेषज्ञ आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को उपचार के सर्वश्रेष्ठ विकल्प उपलब्ध कराएंगे।

ऐस गैस्ट्रो केयर एण्ड मल्टीस्पेशलटी के निदेशक डॉ आलोक मिश्रा ने कहा कि जब लीवर ठीक तरह से काम करता है तो खून साफ होता है। यह भोजन को पचाने और इन्फेक्शन से लड़ने में मदद करता है। यह भोजन में मौजूद पोषक तत्वों को ऐसे उत्पादों में बदलता है जो शरीर की सही कार्यप्रणाली के लिए जरूरी है। ऐसे में यह शरीर के मेटाबोलिज्म और इम्यून सिस्टम को ठीक बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस दौरान डॉ मंजुल मिश्रा, डॉ विवेक भी उपस्थित रहे।(हि.स.)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button