Health

यूपी में 12 करोड़ लोगों को नि:शुल्क लगेगी प्रिकॉशन डोज

लखनऊ । आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष पर प्रिकॉशन डोज का विशेष अभियान भारत सरकार द्वारा प्रारम्भ किया गया है। उत्तर प्रदेश में 12 करोड़ लोगों को प्रिकॉशन डोज अमृत डोज के रूप में नि:शुल्क उपलब्ध करवाई जायेगी।

18 वर्ष से अधिक आयु के सभी पात्र लोगों को जिन्होंने कम से कम 06 माह या 26 सप्ताह पूर्व वैक्सीन की दूसरी डोज ले ली है, उन्हें प्रिकॉशन डोज दी जायेगी। यह विशेष अभियान 30 सितम्बर, 2022 तक चलेगा। उत्तर प्रदेश में 12 करोड़ 08 लाख 21 हजार 597 लोग प्रिकॉशन डोज के लिए पात्र हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सिविल अस्पताल में कोरोना वैक्सीनेशन के प्रिकॉशन डोज अभियान की शुरूआत करते हुए कहा कि कोरोना पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है, लेकिन वायरस कुछ कमजोर हुआ है। मुख्यमंत्री ने अपील की कि पात्रता की श्रेणी में आने वाले 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोग, कोरोना के खिलाफ देश की लड़ाई को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने के लिए वैक्सीनेशन जरूर करवाएं।(हि.स.)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button