Health

केरल में मंकीपॉक्स का पहला मामला सामने आया

तिरुवनंतपुरम : केरल में मंकीपॉक्स का पहला मामला सामने आया है। राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

वीणा जॉर्ज के मुताबिक विदेश से लौटे एक व्यक्ति को मंकीपॉक्स के लक्षण दिखने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जांच किए जाने पर उस व्यक्ति में मंकीपॉक्स की पुष्टि हुई है।

इससे पहले केरल की स्वास्थ्य मंत्री ने संवाददाताओं से कहा कि मंकीपॉक्स के लक्षण वाले एक व्यक्ति के नमूने एकत्र किए गए हैं और जांच के लिए नमूनों को राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान भेजा गया है।

वीणा जॉर्ज ने कहा कि उस व्यक्ति में मंकीपॉक्स के लक्षण दिखे और वह विदेश में मंकीपॉक्स के एक मरीज के निकट संपर्क में था। केरल में मंकीपॉक्स का यह पहला मामला सामने आया है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार मंकीपॉक्स जानवरों से मनुष्यों में फैलने वाला वायरस है। मंकीपॉक्स के लक्षण चेचक के रोगियों में देखे गए लक्षणों के समान लक्षण होते हैं। हालांकि इसका संक्रमण चिकित्सकीय रूप से कम गंभीर है।(भाषा)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button