HealthNational

हमारी सरकार ने गत आठ साल में स्वास्थ्य क्षेत्र के सर्वांगीण विकास का प्रयास किया : मोदी

नवसारी (गुजरात) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि गत आठ साल में उनकी सरकार ने देश के स्वास्थ्य क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करने का प्रयास किया है।वह ए एम नाइक हेल्थकेयर कॉम्प्लेक्स और निराली अस्पताल के उद्घाटन के बाद वहां मौजूद लोगों को संबोधित कर रहे थे। इस अस्पताल का निर्माण लार्सन टुब्रो के अध्यक्ष ए एम नाइक की अध्यक्षता वाले न्यास ने कराया है।मोदी ने कहा, ‘‘हमने देश के स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास का प्रयास किया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘(गुजरात के) मुख्यमंत्री के तौर पर मेरे अनुभव ने मुझे देश के लिए स्वास्थ्य सेवा नीति बनाने में मदद की। मैंने मुख्यमंत्री अमृतम योजना की शुरुआत की थी जिसके तहत राज्य के गरीब लोगों को चिकित्सा पर होने वाले व्यय के लिए दो लाख रुपये तक की मदद मिलती थी। इसके बाद केंद्र के स्तर पर आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत की गई जिसके तहत देश के गरीब लोगों को इलाज के लिए पांच लाख रुपये तक की मदद मिलती है।’’(भाषा)

 

 

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button