
कोरौना -दक्षिण कोरिया में कोरोना के चार लाख से अधिक नये मामले
जिम्बावे आने वाले पूर्ण टीकाकरण करा चुके यात्रियों को निगेटिव पीसीआर प्रमाणपत्र आवश्यकता नहीं
दक्षिण कोरिया में कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी के चार लाख 24 हजार 641 नए मामले आने के साथ ही देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 12,774,956 हो गई है।स्वास्थ्य अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। कोरिया रोग नियंत्रण और रोकथाम एजेंसी (केडीसीए) के अनुसार यह दैनिक आंकड़ा इससे एक दिन पहले सामने आये 347,554 मामलों के मुकाबले अधिक है।
उन्होंने बताया कि मंगलवार मध्यरात्रि तक दर्ज किए गए नए मामलों में से 81,824 सोल के लोगों के जबकि 117,029 ग्योंग्गी से और इंचियोन में 23,261 मामले सामने आए है। गैर-राजधानी क्षेत्रों में नए संक्रमणों की संख्या 202,495 है, जो कुल स्थानीय संक्रमण का 47.7 प्रतिशत है।नए मामलों में 32 विदेशों से आये लोगों के हैं, जिसके साथ ही बाहर से आये कुल संक्रमितों की संख्या 31,035 हो गई है। गंभीर स्थिति वाले मरीजों की संख्या 1,301 है।उन्होंने बताया कि इस दौरान 432 मरीजों की मौत हुई है। इसके साथ ही मृतकों का आंकड़ा 15,855 पर पहुंच गया है। मृत्यु दर 0.12 प्रतिशत हैं।
जिम्बाब्वे सरकार ने कहा कि पूरी तरह टीकारकण का चुके सभी आगंतुकों और वापस लौटने वाले निवासियों को अब निगेटिव पीसीआर प्रमाण पत्र दिखाने की जरूरत नहीं है।कैबिनेट की बैठक के बाद मंगलवार को एक संवाददाता संबोधित करते हुए सूचना मंत्री मोनिका मुतस्वांगवा ने कहा कि पूरी तरह टीकाकरण नहीं करने वाले निवासी और आगंतुकों को निगेटिव पीसीआर प्रमाणपत्र पेश करना होगा और जिनका पूर्ण टीकारकण हो चुका है उन्हें निगेटिव पीसीआर प्रमाणपत्र दिखाने की आवश्यकता नहीं होगी।सुश्री मुत्सवांगवा ने कहा कि देश में प्रवेश करने वाले किसी भी व्यक्ति को डब्ल्यूएचओ द्वारा अनुमोदित टीकाकरण का प्रमाण प्रस्तुत करना होगा।
देश में बीते एक दिन में 1876 मरीज कोरोनामुक्त
देश में कोरोना वायरस संक्रमण के लगातार घटते मामलों के बीच पिछले 24 घंटों के दौरान 1,876 मरीज कोरोनामुक्त हुए है।केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में सक्रिय मामलों की संख्या 674 घटकर 14704 रह गई है। इस दौरान एक हजार 233 नये मामले आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 43,023,215 हो गई, वहीं 1876 मरीजों के स्वस्थ होने से संक्रमणमुक्त होने वालों की संख्या कुल 4,24,87410 हो गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान इस बीमारी से 31 लोगों की मौत के साथ मरने वालों की कुल संख्या 521101 हो गई है। देश में कोरोना मृत्यु दर 1.21 प्रतिशत, रिकवरी दर 98.75 प्रतिशत और संक्रमण दर 0.04 प्रतिशत है।
केरल में पिछले 24 घंटे में सक्रिय मामलों में 126 की कमी आने के बाद इनकी संख्या घटकर 4387 रह गई। वहीं, 528 लोगों के स्वस्थ होने के बाद इससे निजात पाने वाले लोगों की संख्या 6459585 हो गई है, जबकि मृतकों का आंकड़ा 67844 हो गया है।कर्नाटक में सक्रिय मामले 63 बढ़कर 1698 हो गये हैं। इस दौरान 104 मरीजों के ठीक होने से इस महामारी से निजात पाने वालों की कुल संख्या 3903651 हो गई है। वहीं राज्य में एक और मरीज की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 40052 पर पहुंच गया है।असम में इस दौरान सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 1356 हो गई है तथा इस महामारी से मुक्त होने वालों की कुल संख्या 716201 तक पहुंच गई है, वहीं मृतकों का आंकड़ा 6639 पर स्थिर रहा।
कोविड टीकाकरण में 183.82 करोड़ टीके लगे
देश भर में राष्ट्रीय कोविड टीकाकरण अभियान के अंतर्गत 183.82 करोड़ से अधिक कोविड टीके लगाए गए हैं।केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने बुधवार को यहां बताया कि आज सुबह सात बजे तक 183 करोड़ 82 लाख 41 हजार 743 कोविड टीके दिये जा चुके हैं।मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में कोविड संक्रमण के एक हजार 233 नये मरीज सामने आये हैं। इनके साथ ही देश में कोरोना रोगियों की संख्या 14 हजार 704 रह गयी है, जो 707 दिन का न्यूनतम स्तर है। यह संक्रमित मामलों का 0.03 प्रतिशत है। दैनिक संक्रमण दर 0.20 प्रतिशत हो गयी है।मंत्रालय ने बताया कि इसी अवधि में एक हजार 876 लोग कोविड से मुक्त हुए हैं। अभी तक कुल चार करोड़ 24 लाख 87 हजार 410 लोग कोविड से उबर चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 98.75 प्रतिशत है।देश में पिछले 24 घंटे में छह लाख 24 हजार 22 कोविड परीक्षण किए गये हैं। देश में अब तक कुल 78 करोड़ 85 लाख 56 हजार 935 कोविड परीक्षण किए गये हैं।
चीन में कंपनी ने 20 हजार स्टाफ के लिए ऑफिस में ही लगाया बिस्त
यूरोप समेत चीन में कोरोना वायरस फिर से लौट आया है। ओमिक्रॉन का नया वेरिएंट चीन में तेजी से फैल रहा है। ऐसे में कई शहरों में लॉकडाउन लगाया गया है। कोरोना मामले बढ़ने के बाद वित्तीय केंद्र शंघाई में भी सेमी लॉकडाउन लगा दिया गया। ऐसे में अर्थव्यवस्था के लुढ़कने की सबसे ज्यादा आशंका है। लिहाजा एक कंपनी ने अपने स्टाफ की मदद करने के लिए उनके खाने पीने और रहने का इंतजाम दफ्तर में ही करा दिया है।शंघाई के लुजियाझुई जिले में करीब 20 हजार कर्मचारी, बैंकर्स और व्यापारी दफ्तरों में ही रह रहे हैं। उनके लिए यहीं पर सोने की व्यवस्था की गई है। स्लीपिंग बैग मंगाए गए हैं और खाने का भी इंतजाम किया गया है। बता दें कि मंगलवार को चीन में रिकॉर्ड 4477 मामले आए थे. ऐसे में एक के बाद एक शहर में लॉकडाउन से चीन की अर्थव्यवस्था पर चोट पड़ने लगी है।



