
क्षेत्र में गणतंत्र दिवस की रही धूम, लहराये तिरंगा-बटी मिठाईयां
देश-दुनियां की नजर भारत पर टिकी - विधायक
दुद्धी,सोनभद्र- तहसील मुख्यालय व आसपास के क्षेत्र में बुधवार को गणतन्त्र दिवस धूमधाम से मनाया गया| नगर स्थित अपना दल (एस) कार्यालय पर विधायक हरीराम चेरो ने झंडारोहण कर,सलामी दी।उन्होंने समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि पूरे देश में 73 वां गणतंत्र दिवस पूरे धूमधाम से मनाया जा रहा है।केंद्र व प्रदेश की सरकार ने अपनी कल्याणकारी नीतियों से देश को विकसित देशों की श्रृंखला में लाने का काम किया है।पूरी दुनियां की नजर भारत पर टिकी है। उन्होंने क्षेत्र में अवसरवादी राजनीति करने पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कुछ लोग पूरे पांच साल सोते हैं और चुनाव आते ही आपके सबसे बड़े हिमायती बनकर दूसरे के बारे में अशोभनीय टिप्पणी करते हैं।जो हमारे संस्कार में नही है।आपका असली हितैषी और सेवक कौन है, इसके बारे में आपको निर्णय लेना है।
इसके साथ ही तहसील मुख्यालय पर उपजिलाधिकारी प्रमोद कुमार तिवारी, न्यायालय में मुंसिफ मजिस्ट्रेट रंजीत जायसवाल ,दुद्धी बार एसोसिएशन में अध्यक्ष जितेन्द्र श्रीवास्तव, सिविल बार एसोसिएशन में अध्यक्ष रामेश्वर तिवारी, कोतवाली में पुलिस क्षेत्राधिकारी रामआशीष यादव,डिग्री कालेज में प्राचार्य डॉ नीलांजन मजूमदार,राजकीय इंटर कालेज व बालिका इंटर कालेज में प्रधानाचार्य,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर अधीक्षक डॉ मानोज एक्का,नगर पंचायत में चेयरमैन राजकुमार अग्रहरि, डीसीएफ में चेयरमैन सुरेन्द्र अग्रहरि, क्रय विक्रय समिति दुद्धी में अध्यक्ष रामेश्वर राय,दुद्धी लैम्पस में अध्यक्ष अंजनी जायसवाल, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी काम्प्लेक्स पर कमलेश मोहन समेत तमाम सरकारी, अर्धसरकारी कार्यालय,शिक्षण संस्थाओं पर उनके प्रमुख द्वारा विधि विधान पूर्वक झंडारोहण कर,एकता व अखंडता का संदेश दिया गया।




