
टीकाकरण अभियान ने पूरे किए एक साल, जानें कैसा रहा 1 से 157 करोड़ खुराक तक का सफर
राहत : जल्द ही खत्म होगी कोरोना महामारी, जाने कब तक मिलेगी निजाद
नई दिल्ली । आज देश के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण दिन है। दरअसल, कोरोना महामारी को हराने के लिए चलाए गए टीकाकरण अभियान के आज एक साल पूरे हो गए। आज के ही दिन 16 जनवरी 2021 को देश में स्वास्थ्यकर्मियों और फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीका लगाए जाने की शुरुआत हुई थी। इसके बाद से कोरोना टीके दिए जाने का सिलसिला लगातार जारी है। अबतक देश में वैक्सीन की 157 करोड़ खुराक लगाई जा चुकी हैं। हालांकि अभी भी पूरी आबादी को टीका लगाने में बहुत समय लगेगा।
थोड़ी चिंता करने वाली बात यह है कि देश में 8 फीसदी आबादी ऐसी है, जिसे अब तक एक भी टीका नहीं लगा। वहीं, 31 फीसदी आबादी ऐसी है, जिन्हों अब तक दोनों टीके नहीं लगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इस मौके पर खुशी जताते हुए एक ट्वीट किया उन्होंने लिखा कि भारत में अब तक 156 करोड़ से अधिक वैक्सीन की खुराकें लगा दी गई हैं। जिनमें से 99 करोड़ खुराक ग्रामीण भारत में दी गई हैं। हमारी 70 फीसदी वयस्क आबादी पूरी तरह से टीकाकृत है। कार्यक्रम शुरू होने के बाद से तीन करोड़ से अधिक किशोर-किशोरियों को उनकी पहली खुराक मिल चुकी है। भारत ने कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई का नेतृत्व किया है।
बीते एक साल में टीकाकरण का पड़ाव
16 जनवरी 2021 को टीकाकरण अभियान की शुरुआत हुई थी। देश में अब तक 18+ की 87 करोड़ आबादी को पहली डोज लग चुकी है। यानी करीब 92 फीसदी आबादी को पहली डोज लग चुकी है। वहीं करीब 65 करोड़ की आबादी को दोनों डोज लग चुकी हैं, यानी करीब 70 फीसदी लोगों को दोनों डोज लग गई है। देश में अब तक 15 से 18 साल की उम्र के करीब सवा तीन करोड़ बच्चों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। यानी करीब 41 फीसदी। इन बच्चों को अभी दूसरी डोज लगाई जानी बाकी है।
10 जनवरी से बूस्टर डोज (एहतियाती खुराक) की शुरुआत
बीते सोमवार से ही बूस्टर डोज(एहतियाती खुराक) लगनी शुरू हुई है। करीब तीन लाख लोगों को बूस्टर डोज लगाई जानी है, जिसमें से 38 लाख बूस्टर डोज लगाई जा चुकी है। यानी करीब 13 फीसदी लोगों को बूस्टर डोज लगाई जा चुकी हैं।
भारत के लिए अब भी चुनौती
जनसंख्या अधिक होने की वजह से देश में अभी भी 33 फीसदी आबादी को टीका नहीं लग सका है। देश की कुल आबादी 138 करोड़ है जिसमें 90 करोड़ को ही पहली डोज लगी है यानी अभी भी 48 करोड़ लोगों को टीका लगाया जाना बाकी है।
टीकाकरण की रफ्तार
0 से 50 करोड़ डोज- 203 दिन
50 से 100 करोड़ डोज- 75 दिन
100 से 150 करोड़ डोज– 82 दिन
राहत : जल्द ही खत्म होगी कोरोना महामारी, जाने कब तक मिलेगी निजाद
अमेरिका के एक जाने माने विज्ञानी और वायरोलाजिस्ट डा. कुतुब महमूद ने कहा है कि कोरोना महामारी हमेशा के लिए बनी नहीं रह सकती है और यह जल्द ही खत्म होगी। कोरोना रोधी वैक्सीन की 156 करोड़ से अधिक डोज लगाने वाले भारत की सराहना करते हुए डा. कुतुब ने कहा कि कोरोना महामारी के खिलाफ टीकाकरण सबसे मजबूत हथियार है। डा. कुतुब ने कहा कि परिस्थितियां हमेशा ऐसी ही नहीं बनी रहेंगी। जल्द ही इनका अंत होगा। इस खेल में कोई विजेता नहीं होगा। अभी वायरस सामने है और हम छिपे हुए हैं। जल्द ही वायरस गायब होगा और हम आगे आएंगे। हमें लगता है कि इस स्थिति के हम बहुत करीब हैं। उम्मीद है कि इस साल हमें कोरोना महामारी से मुक्ति मिल जाएगी।
डा. कुतुब ने एक साल के भीतर 60 प्रतिशत टीकाकरण करने के लिए भारत की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह भारत सरकार, स्वास्थ्य मंत्रालय और भारत के टीका उत्पादकों के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। एक साल पहले तक वैक्सीन की मंजूरी की प्रक्रिया चल रह थी और आज भारत इस स्थिति में पहुंच गया है। उन्होंने इस बात से भी इन्कार नहीं किया कि आने वाले दिनों में कोई नया वैरिएंट नहीं आएगा। साथ ही यह भी कहा कि कोई भी वैरिएंट आता है तो टीका ही बचाएगा।



