HealthState

COVID-19-वायरस की महामारी से महाराष्ट्र ,बंगाल ,दिल्ली की स्थिति नाजुक ,केरल में मृतकों का आकड़ा बढ़ा

कोरोना वायरस महामारी के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना संक्रमण के एक लाख 79 हजार 723 नये मामले मामले सामने आए हैं। जिससे सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर सात लाख 23 हजार 619 तक पहंच गयी है।इस बीच रविवार को 29 लाख 60 हजार 975 कोविड टीके लगाये गये हैं और सोमवार सुबह सात बजे तक के प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब तक एक अरब 51 करोड़ 94 लाख पांच हजार 951 लोगों को टीके दिये जा चुके हैं।केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में एक लाख 79 हजार 723 नये मामले सामने आने से संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर तीन करोड़ 57 लाख सात हजार 727 हो गयी है।नये मामलों में बढ़ोतरी के साथ सक्रिय मामले बढ़कर सात लाख 23 हजार 619 हो गये हैं।

इसी अवधि में 146 और मरीजों की मौत होने के साथ मृतकों का कुल आंकड़ा बढ़कर चार लाख 83 हजार 936 हो गया है।पिछले 24 घंटों के दौरान 46,569 मरीज स्वस्थ होने से इस महामारी से निजात पाने वालों की कुल संख्या बढ़कर तीन करोड़ 45 लाख 172 हो चुके हैं। इसी अवधि में 13 लाख 52 हजार 717 कोविड परीक्षण किए गये हैं।देश में सक्रिय मामलों की दर 2.03 और रिकवरी दर 96.62 प्रतिशत है जबकि मृत्यु दर 1.36 फीसदी है।दूसरी तरफ कोविड के ओमिक्राॅन वैरिएंट से 27 राज्यों में अब कर 4033 व्यक्ति संक्रमित पाये गये हैं, जिनमें महाराष्ट्र में सर्वाधिक 1216, दिल्ली में 513 और कर्नाटक में 441 मामले हैं। ओमिक्राॅन के संक्रमण से 1552 व्यक्ति उबर चुके हैं।वर्तमान में देश में सबसे ज्यादा सक्रिय मामले महाराष्ट्र में हैं, जहां पिछले 24 घंटों में सक्रिय मामले 29025 बढ़ने से इनकी कुल संख्या बढ़कर 205973 हो गयी है और इस अवधि में 12 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 141639 तक पहुंच गया है।

राज्य में 15351 मरीजों के स्वस्थ होने से कोरोनामुक्त होने वालों की तादाद बढ़कर 6572432 हो गयी है।महाराष्ट्र के बाद कुल सक्रिय मामलों में पश्चिम बंगाल दूसरे और दिल्ली तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। पश्चिम बंगाल में उक्त अवधि में कोरोना के सक्रिय मामले 16056 बढ़कर 78111 हो गए हैं। राज्य में इस महामारी से 18 और लोगों की मौत होने के बाद मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 19901 हो गया है, जबकि राज्य में अभी तक 1657034 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना सक्रिय मामले 12555 बढ़कर 60733 हो गए हैं, जबकि 10179 मरीजों के स्वस्थ्य होने के बाद इस महामारी से मुक्त होने वालों की कुल संख्या बढ़कर 1463837 हो गयी है। पिछले 24 घंटों में दिल्ली में 17 लोगों की मौत से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 25160 हो गया है।केरल में पिछले 24 घंटों में कोरोना सक्रिय मामले 3804 बढ़कर 35601 हो गए हैं। राज्य में 2390 मरीजों के स्वस्थ होने से कोरोनामुक्त होने वालों की तादाद बढ़कर 5200350 हो गयी है। इस अवधि में 44 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 49591 हो गया है। देश में पिछले 24 घंटों में केरल में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या सबसे अधिक रही है।

सर्वोच्च न्यायालय में कोरोना की घुसपैठ, 4 न्यायाधीश और 150 कर्मचारी संक्रमित

कोरोना की घुसपैठ अब सर्वोच्च न्यायालय में भी हो गई है। चार न्यायाधीश और लगभग पांच फीसद कर्मचारी कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। एक अध‍िकारी ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के 32 न्यायाधीशों में से कम से कम चार न्यायाधीश कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। यही नहीं सर्वोच्‍च अदालत के लगभग तीन हजार कर्मचारियों में से 150 कोविड की चपेट में आ गए हैं। बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट के परिसर में कोविड-19 जांच की सुविधा स्थापित की गई है। अधिकारी ने बताया कि शीर्ष अदालत के परिसर में यह सुविधा सोमवार से शनिवार तक खुली रहेगी। अदालत परिसर में प्रवेश करने वाले (रजिस्ट्री कर्मचारी, समन्वय एजेंसियों के कर्मचारी, अधिवक्ता और उनके कर्मचारी आदि) लोग लक्षण दिखने पर इस सुविधा में कोविड जांच करा सकते हैं। उल्‍लेखनीय है कि सुप्रीम कोर्ट ने दो जनवरी को बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए तीन जनवरी से दो सप्ताह के लिए सभी सुनवाइयां डिजिटल तरीके से करने का फैसला किया था। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के मद्देनजर सुप्रीम कोर्ट वर्चुअल मध्‍यम से सुनवाई किए जाने पर जोर देता आया है।

पुलिस विभाग पर टूटा कोरोना का कहर, पीआरओ-एसीपी समेत 300 कर्मी संक्रमित

राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना का कहर अब पुलिस विभाग पर भी टूटा है। रविवार शाम आई रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली पुलिस के लगभग 300 कर्मी कोरोना की तीसरी लहर में संक्रमित मिल चुके हैं। दिल्ली पुलिस ने एक बयान में यह जानकारी दी। दिल्ली पुलिस के एक आधिकारिक बयान के अनुसार, इन संक्रमितों में दिल्ली पुलिस के जन संपर्क अधिकारी (पीआरओ) और अतिरिक्त पुलिस आयुक्त चिन्मय बिस्वाल भी हैं। दिल्ली में कुल संक्रमित रोगियों की संख्या बढ़कर 15,49,730 हुई है जिनमें से 14,63,837 मरीज ठीक भी हुए हैं लेकिन 25160 मरीजों की मौत हो गई। फिलहाल दिल्ली में 60,733 कोरोना संक्रमित मरीज उपचाराधीन हैं। इनमें से 35,714 मरीज अपने अपने घरों में आइसोलेशन में हैं। जबकि 650 मरीजों को कोविड निगरानी स्वास्थ्य केंद्रों में रखा गया है। इनके अलावा अस्पतालों में 1,618 मरीज भर्ती हैं।

Air India ने यात्रियों को दी बड़ी राहत, यात्रा तारीख बदलने पर नहीं देने होंगे पैसे

कोविड-19 के बढ़ते संकट को देखते एयर इडिया ने हवाई यात्रियों को बड़ी राहत दी है. कोविड-19 मामलों (COVID-19 Cases) के कारण अनिश्चितताओं के मद्देनजर सभी घरेलू उड़ानों (Domestic Flights) के लिए तारीख या उड़ान संख्या में एक बार मुफ्त में बदलाव करने की सुविधा दी है. एक ट्वीट में एयर इंडिया ने कहा कि घरेलू यात्री 31 मार्च, 2022 को या उससे पहले कंफर्म्ड ट्रैवल के साथ तारीख या उड़ान संख्या बदल सकते हैं. Air India ने ट्वीट में कहा, कोविड मामलों में बढ़ोतरी के कारण हाल की अनिश्चितताओं को ध्यान में रखते हुए एयर इंडिया 31.03.22 को या उससे पहले कंफर्म यात्रा के साथ सभी घरेलू टिकटों (098) के लिए तारीख या उड़ान संख्या में बदलाव के लिए ‘एक फ्री चेंज’ की पेशकश कर रही है ।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button