HealthNational

कोरोना अपडेट : 24 घंटे में 2.40 लाख नए केस, 3741 की मौत

नई दिल्ली । कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर देश में काफी खतरनाक हो गई है। कोरोना महामारी दिन प्रति दिन विकराल रूप लेती जा रही है। ऊपर से ब्लैक फंगस ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है। पिछले कुछ दिनों में ही इस बीमारी ने हज़ारों लोगों को अपनी चपेट में ले लिया है। अभी तक हरियाणा, गुजरात, यूपी और पंजाब समेत करीब 14 राज्यों ने इस बीमारी को महामारी घोषित कर दिया है। इतना ही नहीं ब्लैक फंगस के बाद अब व्हाइट फंगस के मामले में भी बढ़ोतरी देखी जा रही है।

कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्‍या अब तेजी से कम होना शुरू हो गई है। कोरोना की थमती रफ्तार के बावजूद मौत का आंकड़ा अभी भी कम नहीं हुआ है। पिछले 24 घंटों में देश में 2 लाख 40 हजार 842 नए कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं जबकि 3,741 मरीजों की मौतें हुई है। जबकि 3 लाख 55 हजार 102 लोगों कोरोना संक्रमण को मात देकर स्वस्थ्य हुए हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 2,40,842 नए मामले सामने आए जबकि 3741 मरीजों ने अपना दम तोड़ दिया। कोरोना के नए मामले सामने आने के बाद अब देश में कुल संक्रमित मरीजों की संख्‍या 2 करोड़ 65 लाख 30 हजार 132 हो गई है। जबकि देश में अब तक कोरोना से 28 लाख 5 हजार 399 एक्टिव केस हैं। वहीं 2 करोड़ 34 लाख 25 हजार 467 लोग ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। इसके साथ ही देश में अब तक कोरोना से 2 लाख 99 हजार 266 लोगों की मौत हो चुकी है।

बीते 24 घंटे में 21,23,782 लोगों का हुआ टेस्ट
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद ने जानकारी दी कि बीते 24 घंटे में 21,23,782 लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया है। अबतक देश में 32,86,07,937 लोगों का टेस्ट किया जा चुका है।

नौ साल से कम उम्र वाले 2044 बच्चे संक्रमित
उत्तराखंड के स्वास्थ्य विभाग ने जानकारी दी कि एक मई से लेकर 20 मई तक राज्य में नौ साल से कम उम्र वाले 2044 बच्चों और 10-19 साल के बीच की उम्र वाले 8661 बच्चों में कोरोना वायरस पाया गया। इन 20 दिनों में राज्य में 1,22,949 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button