HealthNational

कोरोना अपडेट : 24 घंटे में सामने आए 3.43 लाख नए केस, 4000 की मौत

नई दिल्‍ली । केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में देश में 3 लाख 43 हजार 144 नए केस सामने आए हैं, जिसके बाद देश में कुल कोरोना संक्रमण के मामले 2,40,46,809 पहुंच गए हैं, जबकि इस बीमारी से ठीक होने वालों की तादाद 2,00,79,599 हो गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अपडेट के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में 4,000 ताजा मौतें दर्ज की गईं, जिससे मरने वालों की कुल संख्या 2,62,317 हो गई है। सक्रिय मामलों की संख्या में देश में लगातार बढ़ती ही जा रही है। देश में कोविड-19 का सक्रिय केसलोड बढ़कर 37,04,893 हो गया है। हालांकि पिछले 24 घंटे में 3,44,776 लोग इस महामारी से ठीक हो चुके हैं। 4000 नई मौतों में महाराष्ट्र के 850, पंजाब के 186, छत्तीसगढ के 195, केरल के 97, कर्नाटक के 344, तमिलनाडु के 297, दिल्‍ली के 308, हरियाणा के 163, मध्‍य प्रदेश के 74, यूपी के 277, पश्चिम बंगाल के 129 और आंध्र प्रदेश के 89 लोग शामिल हैं।

देश में अब तक कुल 262317 मौतें हुई हैं, जिनमें महाराष्ट्र से 78857, पंजाब से 11297, छत्तीसगढ़ से 11289, केरल से 6150, कर्नाटक से 20712, तमिलनाडु से 16768, दिल्ली से 20618, हरियाणा से 6238, मध्‍य प्रदेश से 6753, उत्तर प्रदेश से 16646, पश्चिम बंगाल से 12857 और आंध्र प्रदेश से 9077 मौतें हुई हैं।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, भारत में कोरोना वायरस के लिए कुल 31,13,24,100 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 18,75,515 लाख सैंपल कल टेस्ट किए गए।
केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने बताया कि 16 जनवरी को शुरू किया गया राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत कल 20,27,162 लोगों को टीका लगाया गया। जबकि देश में कुल 17,92,98,584 वैक्सीनेशन किया जा चुका है।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button