Health

कोरोना अपडेट : 24 घंटे में सामने आए 10584 नए मरीज

नई दिल्ली । देश में कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में उतार-चढ़ाव का सिलसिला लगातार जारी है। पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 10,584 नए मामले रिपोर्ट किए गए हैं। सोमवार के मुकाबले आज रिपोर्ट किए गए मरीजों की संख्या में भारी गिरावट आई है। कल संक्रमण के 14,199 नए मामले सामने आए थे। वहीं, संक्रमणमुक्त मरीजों की संख्या बढ़कर एक करोड़ सात लाख से ज्यादा हो चुकी है।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 10,584 नए संक्रमित मिले हैं। इस तरह देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,10,16,434 हो गई है। वहीं, इस दौरान 78 लोगों ने संक्रमण के चलते अपनी जान गंवाई है। इसके बाद कोरोना मृतकों की संख्या बढ़कर 1,56,463 हो गई है।

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमणमुक्त मरीजों की संख्या बढ़कर 1,07,12,665 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 13,255 मरीजों ने वायरस को मात दी है और इलाज के बाद ठीक होकर घर लौटे हैं। वहीं, देश में कोरोना वायरस के सक्रिय मामलों की संख्या लगातार दो लाख से नीचे बनी हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में कोविड-19 के कुल सक्रिय मामलों की संख्या 1,47,306 है, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है। वहीं अब तक 1,17,45,552 स्वास्थ्यकर्मियों को कोरोना वायरस का टीका लगाया जा चुका है।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button