UP Live

मेगा ब्लाक के चलते कई गाड़ियों का मार्ग परिवर्तित, मंडुआडीह विशेष रेलगाड़ी का मार्ग बदला

वाराणसी। ट्रैक निर्माण व उच्चीकरण कार्य के लिए रेलवे अधिकारियों ने दो दिन का मेगा ब्लॉक लिया है। बताया गया कि रेलवे प्रशासन द्वारा पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर-कटनी रेल खंड पर कार्य के लिये मेगा ब्लॉक लिये जाने के कारण शुक्रवार 25 एवं शनिवार 26 दिसंबर को कुछ गाड़ियों के मार्ग बदले गये हैं, जबकि कई गाड़िया स्पीड नियंत्रित कर चलायी जाएंगी।

पूर्वोत्तर रेलवे (वाराणसी) मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बदलाव की जानकारी देते हुए बताया कि उधना से 25 दिसम्बर, 2020 को चलने वाली गाड़ी संख्या 09057 उधना-मंडुवाडीह विशेष गाड़ी अपने निर्धारित मार्ग इटारसी-जबलपुर-कटनी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग इटारसी-बीना-कटनी मुरवारा के रास्ते चलायी जायेगी।उन्होंने बताया कि इसी प्रकार दरभंगा से 25 दिसम्बर, 2020 को चलने वाली गाड़ी संख्या 01034 दरभंगा-पुणे विशेष गाड़ी कटनी से 55 मिनट नियंत्रित कर चलायी जायेगी।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button