Health

कोरोना अपडेट : 24 घंटे में सामने आए 24,712 नए मामले, देश में अब कुल संक्रमितों की संख्या 1,01,23,778

नई दिल्ली : दुनिया भर में नए कोरोनावायरस संक्रमण का डर बढ़ गया है। हालांकि भारत में अभी नए कोरोना वायरस का एक भी मामला नहीं आया है। सामान्य कोरोनावायरस के मामले में भी देश में घट रहे हैं। पिछले 24 घंटों में देश भर से कोरोना वायरस संक्रमण के 24,712 नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,01,23,778 पहुंच गई है। हेल्थ मिनिस्ट्री ने बताया कि इनमें एक्टिव केस सिर्फ 2,83,849 है और 96,93,173 लोग इस संक्रमण से ठीक हो चुके हैं। अब तक इस महामारी के कारण कुल 1,46,756 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि पिछले एक दिन में 312 लोग संक्रमण के कारण अपनी जान गंवा चुके हैं।
इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) के मुताबिक, अभी तक 16,53,08,366 सैंपल टेस्ट हो चुके हैं जबकि सिर्फ 23 दिसंबर को 10,39,645 सैंपल टेस्ट किए गए हैं।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button