
नई दिल्ली : देश में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 98 लाख तक पहुंच गई है। देश में पिछले 24 घंटे में 29,398 नए संक्रमित मरीज आए हैं, वहीं 414 लोगों की कोरोना से मौत हो गई है। 12 दिनों से लगातार 40 हजार से कम और चार दिनों में दूसरी बार 30 हजार से कम कोरोना पॉजिटिव केस आए हैं।
ठीक होने वाले मरीजों की बात करें तो बीते दिन देशभर में कोरोना वायरस के 37,528 मरीज ठीक हुए। इसी के साथ महामारी को हराकर ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 92,90,834 हो गई है। देश में रिकवरी 94.74 प्रतिशत पहुंच गई है। इसके अलावा पिछले 24 घंटे में देशभर में 8,72,497 टेस्ट किए गए। महामारी की शुरूआत से अब तक देश में लगभग 15.15 करोड़ कोरोना वायरस टेस्ट किए जा चुके हैं। वहीं देश की राजधानी दिल्ली में त्योहारी सीजन के दौरान कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोत्तरी देखी गई थी लेकिन फिलहाल हालात कुछ सुधर रहे हैं। बुधवार को दिल्ली में कोरोना वायरस के 2463 नए मामले दर्ज किए गए।



