UP Live

बड़े समारोह के लिए इंडेन का एक जंबो सिलेंडर ही पर्याप्त

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बाद ही घरेलू गैस सिलेंडर भी हुआ महंगा

जौनपुर। तरल पेट्रोलियम गैस की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए इंडियन ऑयल कोर्पोरेशन लिमिटेड ने जंबो सिलेंडर लॉन्च किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक जंबो सिलेंडर से ही हजारों लोगों का खाना पकाया जा सकता है।इंडियन ऑयल ने जो जंबो सिलेंडर लॉन्च किया है वह सामान्य सिलेंडर्स से काफी ज्यादा वजनी है। आमतौर पर गैस सिलेंडर बाजार में 14, 19 और 47.5 किलो ग्राम के उपलब्ध होते हैं लेकिन जंबो 425 किलोग्राम का है। इसीलिए किसी भी बड़े समारोह के लिए एक जंबो सिलेंडर ही पर्याप्त है। वेडिंग सीजन में इस तरह के जंबो सिलेंडर काफी फायदेमंद हैं।

इस साल ये सिलेंडर आम लोगों के लिए आया है जबकि साल 2017 में इसे उद्योगों के लिए लॉन्च किया गया था। जंबो सिलिंडर कई जरूरतों को एक साथ पूरा करने की क्षमता रखता है। कंपनी ने इस जंबो सिलेंडर को फिलहाल कानपुर में लॉन्च किया है लेकिन बहुत जल्द इसकी दूसरे शहरों के ग्राहकों के पास भी आपूर्ति होगी। ‌दूसरी तरफ कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने के एक दिन बाद ही घरेलू गैस सिलेंडर भी महंगा हो गया। बुधवार को तेल कंपनियों ने प्रति सिलेंडर 50 रुपए की बढ़ोतरी कर दी। अब घरेलू सिलेंडर 598 रुपए की जगह 648 रुपए में मिलेगा। इस बार भी उपभोक्ता को सिलेंडर पर सब्सिडी नहीं मिलेगी। मंगलवार को कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम 54.50 रु. बढ़ाए गए थे। अब यह 1307 रुपए में मिलेगा। सूत्रों के मुताबिक काॅमर्शियल सिलेंडर की डिमांड कम है, इसलिए काॅमर्शियल पर बढ़ोतरी के बावजूद तेल कंपनियों ने घरेलू गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाए हैं।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button