EducationUP Live

आईआईटी(बीएचयू) में प्लेसमेंट प्रक्रिया आरंभ, पहले चरण में 396 का चयन

वाराणसी। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (काशी हिन्दू विश्वविद्यालय) में जाॅब प्लेसमेंट की प्रक्रिया सोमवार आधी रात से शुरू हुई। 01 दिसंबर 2020 (मंगलवार) की देर रात तक, 30 मल्टी नेशनल कंपनियों ने भर्ती के लिए आईआईटी(बीएचयू) से संपर्क साधा। पहले चरण में कंपनियों नेरूपये 64,26,578 से रूपये 11,50,000 प्रति वर्ष सीटीसी का पैकेज की 217 नौकरियों की पेशकश की। पिछले वर्ष यह आंकड़ा रूपये 58.21 लाख से रूपये 10 लाख प्रति वर्ष था। आईआईटी(बीएचयू) के प्रशिक्षण और प्लेसमेंट कार्यालय के प्रोफेसर प्रभारी के अनुसार, कुल 1365 छात्रों ने नौकरी के लिए साक्षात्कार के लिए अपना पंजीकरण कराया है। छात्रों के चयन की कुल संख्या 396 है जिसमें 179 प्री प्लेसमेंट ऑफर शामिल हैं।

पहले चरण में एपडायनमिक्स, अल्फोंसो, कोडनेशन, फ्ल्पिकार्ट एपीएम, माइक्रोसाफ्ट, जैगुआर, सिस्को, गोल्डमैन सैश, बजाज, क्वालकम, एप्लाइड मैटेरियल, काॅनफ्लुऐंट, टेक्सास इंस्ट्रूमेंट, माइंडटिकल, न्वीडिया, ओरेकल, जेपीएमसी, वेल्स फार्गो, इराज क्वांट, मास्टर कार्ड, इंस्टाबेस, केएलए एप्स, एप्पल, कोहेसिटी, वीमाॅक, फोनपे, जीटी, गूगल, स्प्रिंकलर, उबर, थाॅट्सपाॅट, ट्रेसेबल.एआई, अमेजाॅन, सिटी, क्लूमियो, डीग्राफ, ड्रीम 11, एक्सेल, फ्ल्पिकार्ट एसडीई, फªैक्टल एनालिटिक्स, हार्नेस.एआई, इराज एसडीई, जगुआर एसडीई, जेपीएमसी एसडीई, केएलए टेनकोर, एमटीएक्स, आॅप्टम बीडीए, फोन पे एसडीई, एसएपी लैब, स्प्रिंकलर पीए, एसआरआईबी रेस, वेस्र्टन डिजिटल आदि कंपनियां शामिल रहीं।

बुधवार को दूसरे चरण में सेपिंयट, जियो प्लेटफार्म, ऐटफोल्ड.एआई, सर्विस नाउ, पेटीएम, सिटरिक्स, उड़ान, साॅकजेन, वीएम वेयर, ऐजवर्व, इंवेस्टनेट याॅड्ली, बीएनवाई, मिन्त्रा, एसआरआईबी, केएलए वाॅलमार्ट, बिडगिली, फाॅर आई, एवालारा, डच बैंक, जीई जीआरसी, राजोप्रे, छलो, काॅमप्राइज, पेयपल, अमरीकन एक्सपे्रस, सीमेंस हेल्दिनियर्स, रूपीक, सिग्नलचिप, फ्लिपकार्ट, पोस्टमैन, एसआरएफ, जियो मैनेजर, डिलोट, ओयो, फिसर्व, जंगली गेम्स, आईसीआईसीआई, एक्सट्रिया, बाॅश्च आदि कंपनियां शामिल हुईं।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button