UP Live

कांग्रेस नेता मनीष चौबे समेत कई नजरबन्द,धारा 49 के तहत नोटिस हुई जारी,सपा नेता हिरासत में

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर संभावित विरोध प्रदर्शन को रोकने के लिए आज जिला प्रशासन सुबह से ही सतर्क रहा। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनीष चौबे, पृथ्वी फाउंडेशन के नागेश्वर मिश्रा एवं लोहता में सपा के जिला अध्यक्ष सुजीत यादव उर्फ लक्कड़ पहलवान समेत कइयों को हिरासत में ले लिया और उन्हें नजरबंद कर दिया गया। इसके अलावा भासपा व अन्य कई विपक्षी दलों के नेताओं को भी नजरबंद भी किया गया।

आज कांग्रेस नेता मनीष चौबे के खजुरी स्थित आवास पर कई पुलिसकर्मी पहुंचे और उन्हें घर में रहने की ताकीद की। इस दौरान उन्हें धारा 49 के तहत नोटिस जारी कर राजनीतिक रूप से विरोध कर माहौल खराब न करने की चेतावनी दी गई। थाना कैंट की ओर से चेतावनी जारी कर पुलिस कर्मी भी उनके घर के आसपास तैनात रहे। कई अन्य नेताओं को भी नोटिस जारी कर चेतावनी दी गई थी। समाचार देने तक कहीं भी प्रधानमंत्री का कोई विरोध होता नजर नहीं आया।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button