UP Live

पीएम, मुख्यमंत्री, राज्यपाल के लिए तीन फ्लीट तैयार

पुलिस लाईन में पहुंचा सैकड़ों लग्ज़री गाड़ियों का काफिला, हुआ ग्रैंड रिहर्सल

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल 50 किलोमीटर हवाई तो 40 किलोमीटर सड़क मार्ग की यात्रा कर काशी के कार्यक्रमों में शामिल होंग। इसको लेकर आज पुलिस लाइन में लग्जरी कारों का लंबा काफिला पहुंचा था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के लिए तीन अलग-अलग फ्लीट तैयार की गई थी। पुलिस लाइन में फोर्स की ब्रीफिंग के साथ ग्रैंड रिहर्सल की शुरुआत हुई जो विभिन्न कार्यक्रम स्थलों तक गया। फ्लीट के काफिले में बुलेट प्रूफ वाहनों के साथ जैमर लगी गाड़ियों संग एसपीजी कमांडो का दस्ता शामिल रहा। किसी तरह की आपात स्थिति के लिए फ्लीट में सुरक्षा ,चिकित्सा के बेहतर इंतजाम भी किए गए थे। पीएम के साथ मुख्यमंत्री का सुरक्षा घेरा भी इस बार कड़ा कर दिया गया है।

जमीन से आसमान तक निगरानी बढ़ा दी गई तो सभी कार्यक्रम स्थलों को एसपीजी अधिकारियों ने अपने कब्जे में लेकर सुरक्षा बढ़ा दी है खजरी में बने दोनों हेलीपैड वह राजघाट के समारोह स्थल पर आज से किसी अन्य को जाने की इजाजत नहीं है। इधर काशी पहुंच चुकी साढ़े सात हजार से अधिक सशस्त्र बलों के जवानों संग अधिकारियों की डयूटी निर्धारित कर उन का स्थान भी निर्धारित कर दिया गया है। ग्रैंड रिहर्सल से पूर्व फोर्स को सड़को पर तैनात कर दिया गया तो यातायात व्यवस्था संभालने के लिए अतिरिक्त फोर्स की तैनाती की गई है। ब्रांड रिहर्सल में कमिश्नर, डीएम, एसएसपी के अलावा एसपीजी के अधिकारी एवं केंद्रीय खुफिया एजेंसियों के तमाम बड़े अधिकारी शामिल रहे। अगर प्रधानमंत्री के हवाई काफिले के लिए वायुसेना के हेलीकॉप्टर बाबतपुर हवाई अड्डे पर तैनात खड़े हैं। कल सेना के तीनों हेलीकॉप्टरों ने टच एंड गो रिहर्सल किया था। आज उनका फाइनल रिहर्सल होने की तैयारी चल रही थी। सुरक्षा के मद्देनजर वाराणसी से लगने वाली सभी सीमाओं पर निगरानी बढ़ा दी गई थी। पूरे जनपद में खुफिया तंत्र का जाल जहां बिछ चुका था वहीं कार्यक्रम स्थलों के 2 किलोमीटर के दायरे में विशेष निगरानी व तलाशी चल रही थी। इधर पीएम के कार्यक्रम में शामिल होने वाले संभावित 23 सौ लोगों की कोरोना जांच कराइ गई है। रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद ही उन्हें प्रवेश मिल सकेगा।

सम्भल कर निकले कल प्रमुख सड़को पर रहेगा रूट डायवर्जन
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार 30 नवंबर को देव दीपावली के अवसर पर वाराणसी आ रहे हैं। ऐसे में उनके आगमन को लेकर तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। पीएम के कार्यक्रम स्थलों के मद्देनजर कल रूट डायवर्जन भी रहेगा, जबकि कुछ मार्गों पर प्रतिबंध भी रहेगा। एसपी यातायात एसके सिंह के मुताबिक यह प्रतिबंध सुबह छह बजे से कार्यक्रम की समाप्ति तक लागू रहेगा। सिर्फ रोगी वाहन व शव वाहन को ही आने जाने की अनुमति होगी। वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान एक घंटे पूर्व ही वाहनों को बाबतपुर पर रोक दिए जाएंगे। ऐसे वाहनों को बाबतपुर से नोनारी होकर गंतव्य को जा सकेंगे।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button