UP Live

मुख्यमंत्री ने सभास्थल का लिया जायजा, कार्यक्रम स्थलों पर चल रही युद्ध स्तर पर तैयारियां

वाराणासी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शाम मिर्जामुराद के खजूरी स्थित प्रधानमंत्री के सभा स्थल पहुंचे। यहां उनका स्वागत स्थानीय जनप्रतिनिधियों संग आला अधिकारियों ने किया। मुख्य मंत्री यहां से सीधे सभा मंच एवं पंडाल के आसपास का जायजा लेने पहुंचे और कई जरूरी दिशा निर्देश देकर गंतव्य को रवाना हो गए। बता दें कि इसके पूर्व, मिर्जामुराद के खजुरी स्थित पीएम के कार्यक्रम स्थलों पर आज पूरे दिन अधिकारियों का आगमन चलता रहा। दिल्ली , लखनऊ से आए अधिकारियों के साथ कमिश्नर, जिला अधिकारी ,एसएसपी व अन्य कई अधिकारी सदल बल मौके पर पहुंचे तो शाम को खुद मुख्यमंत्री भी पहुंच गए। यहां विशाल पंडाल के साथ दो हेलीपैड बनाए गए हैं। सभा स्थल तक जाने के लिए पक्की सड़क का निर्माण कर दिया गया है। आज इलाके में रंग रोगन संग कार्यक्रम स्थलों पर पूरे दिन तैयारियां चलती रहीं।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button