Health

कोरोना : देश में 24 घंटे में 30,548 लोग हुए संक्रमित

नई दिल्ली । देश में कोरोना वायरस की रफ्तार अब बेहद धीमी हो गई है। देश में कई महीनों के बाद कोरोना वायरस के 30 हजार से ज्यादा मामले दर्ज किये गए हैं। जबकि एक दिन में 435 लोगों की मौत हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक, भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 30,548 नए मामले आने के बाद कुल मामलों की संख्या 88,45,127 हो गई है। जबकि देश में 435 लोगों की मौत के बाद कुल मौतों की संख्या 1,30,070 हो गई है। वहीं बीते 24 घंटे में कोरोना के मामलों में 13,738 की कमी दर्ज की गई है। जिसके बाद देश में एक्टिव केसों की संख्या 4,65,478 रह गई है। वहीं एक दिन में 43,851 नए डिस्चार्ज के बाद कुल ठीक हुए कोरोना मरीजों की संख्या 82,49,579 हो गई है।

मौतों के मामले में भारत दुनिया में चौथे स्थान पर खिसका

कोरोना वायरस से प्रतिदिन होने वाली मौतों के मामले में भारत अब दुनिया में चौथे स्थान पर खिसक गया है। देश में बीते 7 दिन यानी एक हफ्ते में कुल 3626 मौतें हुईं हैं। जोकि अमेरिका के मुकाबले आधे से भी कम है। प्रतिदिन मौतों के आंकड़ों को देखा जाये तो भारत में दुनिया की सिर्फ 5.21 प्रतिशत मौतें हो रही हैं। यदि यही ट्रेंड बना रहा तो आने वाले चार या पांच दिन में भारत प्रतिदिन मौतों के मामले में 5वें स्थान पर खिसक जाएगा।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button