Health

24 घंटे में सामने आए 44,281 नए मामले, 512 लोगों की गई जान

नई दिल्ली : देश में कोरोना के मामले तो लगातार सामने आ रहे हैं लेकिन अब इनमें कुछ स्थिरता देखने को मिल रही है। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस के 44,281 नए मामले सामने आए हैं और कुल संक्रमण के मामले बढ़कर 86 लाख 36 हजार 12 पर जा पहुंचे हैं। देश में पिछले 24 घंटों में 512 लोगों ने कोरोना संक्रमण के कारण अपनी जान गंवाई है और कुल आंकड़ा देखें तो अब तक 12,75,71 लोग कोरोना संक्रमण के कारण अपनी जान से हाथ धो बैठे हैं। देश में कोरोना के इस समय कुल 4 लाख 94 हजार 657 एक्टिव केस हैं और पिछले 24 घंटे में 6557 लोग इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं।

सोमवार को क्या था आंकड़ा
भारत में कोविड-19 के 38074 नए मामले सामने आने के बाद रविवार को देश में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 85,91,731 हो गए। इनमें से 79 लाख से अधिक लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही देश में मरीजों के ठीक होने की दर 92.64 प्रतिशत हो गई है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आकंड़ों के अनुसार रविवार को देश में संक्रमण से 448 और लोगों की मौत हो गई। देश में संक्रमण के कारण कल तक 1,27,059 लोगों की मौत हो चुकी थी।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button