UP Live

पीएम के कार्यक्रम को असंवैधानिक बताते हुए कांग्रेस जनों ने सौंपा पत्रक, जताया विरोध

वाराणसी। स्नातक चुनाव की आदर्श आचार सहिंता लागू होने के बाद भी 9 नवम्बर को पीएम द्वारा वर्चुअल रैली के माध्यम से काशी में सौगात, शिलान्यास करने के संदर्भ में विरोध दर्ज कराते हुए शनिवार को महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा कमिश्नर को सम्बोधित पत्रक अपर आयुक्त को सौपा। कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने कहा कि पत्रक के माध्यम से यह मांग किया गया कि आचार सहिंता का अनुपालन सबकी जिम्मेदारी है, ऐसे में एक जिम्मेदार प्रतिनिधि काशी के सांसद जो स्वयं प्रधानमंत्री हैं उनके द्वारा यह आदर्श आचार सहिंता का उलंघन निंदनीय है। हम मांग करते है कि ऐसे कार्यक्रमों पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाए। प्रधानमंत्री जी द्वारा एक बार पुनः काशी की जनता को छलने का कार्य किया जाएगा। लोभ-लुभावन वादे करके प्रधानमंत्री जी स्नातक के चुनाव को प्रभावित करना चाहते हैं जो असंवैधानिक है। इस पर प्रशासन तत्काल रोक लगाए एवं आदर्श आचार संहिता का अनुपालन कराये। प्रतिनिधिमण्डल में राघवेन्द्र चौबे, फसाहत हुसैन बाबू, ओमप्रकाश ओझा, मनीष मोर्लिया, आनंद सिंह, हसन मेहदी कब्बन, अशोक सिंह, आशिष सिंह, सुफियान अंसारी, लालजी यादव, बृजेश पाण्डेय, रोहित दुबे, किशन यादव, आशिष पाठक, विनीत चौबे, कृष्णा लाल, इम्तियाज आदि उपस्थित रहे।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button