
वाराणसी। लालपुर थाना अंतर्गत हुकुलगंज क्षेत्र में सोनू रैकवार नामक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी।उसका शव पंखे के सहारे लटका मिला।जानकारी के अनुसार बाँदा के बगेड़ू जिले का रहने वाला श्याम सुंदर का पुत्र सोनू (38वर्ष) हुकुलगंज में प्रेम चन्द्र यादव के मकान में पिछले 1 वर्ष से पत्नी के साथ किराये पर रहता था।सोनू की शादी लगभग डेड़ वर्ष पहले रुपा रैकवार से हुई थी पत्नी इस समय गर्भवती होने के कारण पिछले 1 महीने से मायके में रह रही है। पत्नी रूपा कर्वी जनपद बैदा की रहने वाली हैं।
मकान मालिक प्रेमचंद यादव का कहना है कि सोनू मकान के प्रथम तल में रहता था। आज दोपहर में लगभग 2:45 बजे मैं पीछे पाइप ठीक कर रहा था तब अपने 10 वर्षीय बेटे से मदद के लिए सोनू को बुलाने को कहा जब बेटे द्वारा सोनू का कमरा खोला गया तो सोनू पंखे के सहारे लटका हुआ था। बच्चे द्वारा सूचना मिलने पर मैंने इसकी सूचना तुरंत क्षेत्रीय सभासद को दिया। सोनू की मौत का कारण अभी पता नही चल पाया है। मौके पर पहुंची पुलिस आगे की कार्यवाही में जुटी है। पुलिस मृतक के घरवालों को सूचित कर उनके आने का इंतजार कर रही।शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेजा गया।



